शंकर वार्ड को टैंकर मुक्त करना मेरी प्रथम प्राथमिकता-आशीष पुरोहित

 

भाटापारा। शंकर वार्ड स्थित बाबू जी मोबाइल पॉइंट के पास आम जन मानस को जल संकट से निजात दिलाने हेतु विधायक शिवरतन शर्मा के सफल प्रयासों से बोर उत्खनन कार्य कराया गया व आज पूर्ण रूप से बोर संचालित किया गया जिसके लिए आज वार्ड के समस्त नागरिकों ने विधायक शिवरतन शर्मा व पार्षद आशीष पुरोहित का आभार जताया।पार्षद आशीष पुरोहित ने वार्ड के नागरिकों को भविष्य में होने वाले विकास कार्यो के लिए आश्वस्त किया व कहा क्षेत्र में शिवरतन शर्मा जी जैसे विधायक के रहते शंकर वार्ड कभी विकास कार्यो में पीछे नही रहने वाला है उक्त अवसर पर उपस्थित जन समुदाय ने पार्षद आशीष पुरोहित की भूरी भूरी प्रशंसा की व भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रेषित की।उक्त अवसर पर वार्डवासी प्यारेलाल गुप्ता जी,तेज जैन ,श्यामू अग्रवाल ,लल्लू श्री वास ,रंजीत श्रीवास,तोरण भाई जी,लाल गुप्ता,अनिल गुप्ता,रोहन जैन,धरम शर्मा,योगी जैन,आशु श्रीवास व समस्त वार्डवासी उपस्थित थे।