भाटापारा। जनपद पंचायत भाटापारा की नई अध्यक्ष कांग्रेस की सुमित्रा परमेश्वर वर्मा गुरुवार को हुए चुनाव में निर्विरोध रूप से निर्वाचित घोषित कर दी गई इसको लेकर कांग्रेस के खेमे में जबरदस्त उत्साह देखा गया है। बता दें कि गुरुवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत जनपद पंचायत सभा कक्ष में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव संपन्न हुआ जिसमें कोदवा क्षेत्र की जनपद सदस्य श्रीमती सुमित्रा परमेश्वर वर्मा निर्विरोध निर्वाचित हुई। निर्वाचन के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए सुमित्रा परमेश्वर वर्मा ने कहां की जनपद पंचायत के उपाध्यक्ष सुरेंद्र यदु की विशेष भूमिका रही है इसके अतिरिक्त उन्होंने कहा कि स्वाति दिनेश वर्मा पार्वती राजेंद्र यादव नरसिंह यादव शकुंतला रमाशंकर वर्मा सहित अन्य सदस्यों का मुझे भरपूर समर्थन मिला है इसके लिए मैं सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त करती हूं। सुमित्रा परमेश्वर वर्मा ने कहा कि सबको साथ लेकर पूरे ब्लॉक के प्रत्येक गांव में विकास के कार्य कराए जाएंगे अच्छे रूप में कार्य संपन्न हो इसका पूरा ध्यान रखा जाएगा। खबरों की माने तो सुमित्रा परमेश्वर वर्मा को अध्यक्ष बनाने में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश यदु की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। मैं काफी समय से इसमें लगे हुए थे। चुनाव के दौरान पूरे जनपद पंचायत कार्यालय के आसपास बैरिकेडिंग की गई थी साथ ही पुलिस बल तैनात किया गया था मौके पर नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव
कांग्रेस का ही अध्यक्ष बनना तय था
कृषि उपज मंडी के पूर्व उपाध्यक्ष एवं भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश यदु ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए की जनपद पंचायत भाटापारा में कांग्रेस की ही अध्यक्ष बनना पहले से ही तय था जो गुरुवार को निर्विरोध निर्वाचन से स्पष्ट हो गया कुछ लोग इस प्रयास में लगे हुए थे कि कांग्रेस की अध्यक्ष नहीं बन पाए। रमेश यदु ने कांग्रेस के सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया है।
