0 लोगों ने दी बधाई व शुभकामनाएं
भाटापारा । छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (व्यापार प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम एवं प्रभारी महामंत्री संगठन चंद्रशेखर शुक्ला की अनुमति से एवं छत्तीसगढ़ खनिज विकास निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन के आशीर्वाद से बृज किशोर अग्रवाल पप्पी को छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस व्यापार प्रकोष्ठ के जिला बलौदा बाजार भाटापारा का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने बृज किशोर अग्रवाल को जल्द से जल्द कार्यकारिणी गठन करने का भी निर्देश दिया है। इसकी प्रतिलिपि उन्होंने बलौदा बाजार भाटापारा जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष को भी प्रेषित की है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेंद्र जग्गी ने अपने पत्र में लिखा है कि बृज किशोर अग्रवाल कांग्रेस पार्टी के सिद्धांतों एवं नीतियों पर चलते हुए पार्टी संगठन को मजबूत बनाएंगे साथ ही प्रदेश के व्यापारी भाइयों के लिए सदैव संघर्षरत रहेंगे। साथ ही समय-समय पर अपने संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी प्रदेश मुख्यालय को देते रहेंगे। इसके पूर्व बृज किशोर अग्रवाल व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष पद पर कार्य कर चुके हैं। बृज किशोर अग्रवाल की नियुक्ति पर उनके शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी है बधाई देने वालों में प्रमुख रूप से छत्तीसगढ़ सरकार में निगम मंडल के सदस्य सतीश अग्रवाल, जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष हितेंद्र ठाकुर, कांग्रेस के प्रदेश प्रतिनिधि ईश्वर सिंह ठाकुर, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता रमेश यदु, अनुसूचित जनजाति आयोग के सदस्य गणेश सिंह ध्रुव, शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सुशील शर्मा ,जनपद पंचायत के पूर्व अध्यक्ष अमित बंटी शर्मा, नगर पालिका परिषद भाटापारा के उपाध्यक्ष त्रिलोक सिंह सलूजा जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमल ठाकुर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष आलोक मिश्रा, रेवाचंद पारप्यानी, अरुण यादव विक्की ठाकुर प्रदेश राइस मिल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष नरेंद्र भूषणीया, राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भृगु, फुटकर किराना व्यापारी संघ के अध्यक्ष श्री चंद छाबड़िया जनरल मनिहारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मुकेश बलानी पोहा मुरमुरा निर्माता संघ के अध्यक्ष रंजीत दवानी दाल मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेश आर्य, अजय गुप्ता,, इकबाल अहमद, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी एवं व्यापारी समुदाय के लोगों ने अपनी बधाई प्रेषित की है।
