रानीतराई महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय दाऊ रामचंद्र साह के नाम पर किये जाने पर जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आवर ओएसडी आशीष वर्मा का जताया आभार

 

रानीतराई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा अनावरण एवं तहसील स्तरीय भक्त माता कर्मा जयंती एवं सामूहिक विवाह कार्यक्रम में ग्राम तेलीगुण्डरा में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा ग्राम रानीतराई में स्थित नवीन शासकीय महाविद्यालय जिसकी स्वीकृति गत वर्ष ही मुख्यमंत्री द्वारा दी गयी थी, जिसमें वर्तमान में बीए प्रथम वर्ष, बीएससी प्रथम वर्ष, बीकॉम प्रथम वर्ष तीनों कक्षाओं का संचालन हो रहा है, का नामकरण क्षेत्र के दानवीर कहे जाने वाले दानवीर भामाशाह पुरुस्कार से अलंकृत स्वर्गीय दाउ रामचंद्र साहू के नाम पर किये जाने की घोषणा पर जनपद सभापति रमन टिकरिहा ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, ओएसडी आशीष वर्मा, क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य एवं दुर्ग जिला पंचायत उपाध्यक्ष अशोक साहू, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राजेश ठाकुर का क्षेत्रवासियों की ओर से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने बताया कि दाऊ रामचन्द्र साहू पूरे पाटन विधानसभा क्षेत्र के समर्पित एवं सच्चे जनसेवक थे। उन्होंने जनकल्याण के लिये अपनी लगभग 57 एकड़ से अधिक भूमि विद्यालय महाविद्यालय के लिये दान स्वरूप प्रदान की थी। उनके सिद्धान्तों एवमं आदर्शों को आने वाली पीढ़ी तक पहुँचाने के लिए नवीन महाविद्यालय का नामकरण उनके नाम पर करके मुख्यमंत्री ने उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि दी है। यह नामकरण की महत्वपूर्ण घोषणा हम सब के लिये गौरव का क्षण है। क्षेत्र की माँग एवमं जनभावना का उचित सम्मान मुख्यमंत्री ने किया है। निश्चित ही दाऊ स्व. रामचंद्र साहू के जीवन चरित्र से छात्र छात्राओं को प्रेरणा व एक सकारात्मक दिशा मिलेगी एवं आने वाले समय में उन सबमें लोककल्याण की भावना उत्पन्न होगी।