रानीतराई महाविद्यालय का नाम स्वर्गीय दाऊ रामचन्द्र साहू के नाम पर होगा, मुख्यमंत्री ग्राम तेलीगुण्डरा में आयोजित तहसील स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में हुए शामिल 

पाटन/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज दुर्ग जिले के पाटन विकासखण्ड के ग्राम तेलीगुण्डरा में आयोजित तहसील स्तरीय आदर्श सामूहिक विवाह एवं कर्मा जयंती महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की।

मुख्यमंत्री ने रानीतराई महाविद्यालय का नाम पाटन क्षेत्र के भामाशाह माने जाने वाले स्वर्गीय दाऊ रामचन्द्र साहू के नाम पर करने की घोषणा की। साथ ही तेलीगुण्डरा में हाई स्कूल भवन, तेलीगुण्डरा के विकास के लिए 25 लाख रुपये और तहसील साहू संघ द्वारा ग्रामीण विकास की विभिन्न मांगों के लिए  50 लाख रुपये दिये जाने का ऐलान किया।