खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस की बड़ी जीत, यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20067 मतों से हराया

राजनांदगांव। खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में बड़ी जीत हासिल की है। वहीं, भाजपा को करारी हार का सामना करना पड़ा है। कांग्रेस की यशोदा वर्मा ने भाजपा के कोमल जंघेल को 20067 मतों से हराया। इस जीत के साथ खैरागढ़-गंडई-छुईखदान का जिला बनने का रास्ता साफ हो गया है। कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र में इस बात का वादा किया था कि अगर कांग्रेस ने जीत दर्ज की तो 24 घंटे के भीतर खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा कर दी जायेगी। कांग्रेस के इस वादे को ही खैरागढ़ में जीत का मास्टर स्ट्रोक माना गया।
इससे पहले कांग्रेस ने आज मतगणना में शुरुआती चरणों से ही बढ़त लेनी शुरू कर दी। डाक मातपत्र में भी कांग्रेस आगे रही। उसके बाद पहले राउंड में कांग्रेस ने 1175 वोट की बढ़ा बना ली। पहले राउंड में मिली बढत आखिरी 21 राउंड तक जारी रही।