भाटापारा। शादी-ब्याह के सीजन का आगाज इसी महीने से होने वाला है इस बार अप्रैल से लेकर लगातार जुलाई तक मुहूर्त ही मुहूर्त है बीते वर्षों में बीच-बीच में कोरोनावायरस संक्रमण के चलते लोग बाग खुलकर शादी विवाह नहीं कर पाए सीमित संख्या में लोगों को शादी विवाह करना पड़ा था परंतु वर्तमान में कोरोनावायरस संक्रमण की गति काफी धीमी पड़ चुकी है इसलिए सभी प्रकार के प्रतिबंध हटा लिए गए हैं अब लोग अपनी मर्जी के हिसाब से लोगों को शादी में आमंत्रित कर सकेंगे इसको लेकर जिन लोगों के परिवारों में शादी ब्याह के कार्यक्रम है उन परिवारों में काफी खुशी देखी जा रही है इसके साथ ही बेहद अधिक शादी विवाह इस बार होंगे फल स्वरुप होटल धर्मशाला सभी अभी से बुक हो चुके हैं लोगों को शादी करने के लिए स्थान ढूंढना पड़ रहा है साथ ही बाजे वाले कैटरिंग वाले टेंट वाले इवेंट वालों की भी मांग काफी ज्यादा बढ़ी हुई है सब मिलाकर अप्रैल मई जून जुलाई तक शादी विवाह से संबंधित कार्य करने वाले लोगों को बिल्कुल भी फुर्सत नहीं है। इस बार इससे जुड़े सभी प्रकार के व्यवसाय को काफी उम्मीदें हैं। बता दें कि 3 मई को अक्षय तृतीया को शादी विवाह के लिए अत्यधिक शुभ मुहूर्त माना जाता है फल स्वरूप 3 मई को कहीं भी लोगों को स्थान नहीं मिल पा रहा है लोग पहले से ही बुकिंग करा चुके हैं। अप्रैल माह कि 14 तारीख से शादियों का मुहूर्त प्रारंभ हो जाएगा अप्रैल माह में कुल 11 मुहूर्त बताए गए हैं इसके बाद मई जून और जुलाई में भी शादी के शुभ मुहूर्त है इस बार प्रतिबंध हटने के बाद बाजार में अभी से थोड़ी रौनक दिखने लगी है और शादी के करीब आते आते तक बाजार में अच्छी खासी रौनक रहने की संभावना जताई जा रही है।
अप्रैल से जुलाई तक ऐसे हैं मुहूर्त
अप्रैल में 14 15 16 17 19 20 21 22 23 24 27
मई में 2 3 9 10 11 12 15 17 19 20 21 26 27 एवं 31
जून में 15 7 8 9 10 11 13 17 23 24
जुलाई में 4 6 7 8 9 को शुभ मुहूर्त बताया गया है।
