भाटापारा। आगामी 3 अप्रैल रविवार को भाटापारा के सदर बाजार स्थित शारदा हॉस्पिटल मे मारवाड़ी युवा मंच ग्रेन सिटी द्वारा न्यूरोपैथी शिविर लगाया जा रहा है। शिविर मे नस दबने के कारण पैरों मे झुनझुनी, सुनापन, मांसपेशियों की कमजोरी की जाँच मुंबई की अत्याधुनिक मशीन द्वारा MMC फार्मा के सौजन्य से निःशुल्क की जाएगी साथ ही फिजियोथेरेपिस्ट डॉ सुधाकर शर्मा द्वारा परामर्श भी निःशुल्क रहेगा। शिविर के लिए पंजीयन मारवाड़ी युवा मंच के पदाधिकारी सुधीर अग्रवाल (7000153595), प्रशांत गाँधी (930090800),अभिषेक टाटिया (उषा सिलाई )(9926941110), डॉ सुधाकर शर्मा (9993854626), एवं डॉ रोमा शर्मा ( 9340580199) पर संपर्क से रजिस्ट्रेशन नंबर ले लेवें।
भाटापारा में निःशुल्क न्यूरोपैथी ( नस दर्द जाँच ) शिविर 3 अप्रैल को
