छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज के कार्यवाहक अध्यक्ष बने प्रकाश मोदी

 

भाटापारा।1008 श्री आदिनाथ जन्म एवं तप कल्याणक महोत्सव के पावन प्रसंग पर भाटापारा में आयोजित विशाल सर्वधर्म शोभायात्रा के उपरान्त छत्तीसगढ़ राज्य के विभिन्न स्थानों से पधारे सामाजिक प्रतिनिधियों के बीच प्रकाश मोदी जी भाटपारा को छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज का कार्यवाहक अध्यक्ष नियुक्त किया गया।

प्रदीप कुमार विश्व परिवार, सुरेंद्र पाटनी रायपुर आदि के प्रस्ताव पर एवं किशोर सिंघई राजिम, अरविंद जैन भिलाई, सुशील जैन नैला के अनुमोदना एवं समर्थन के साथ एवं साथ ही राज्य के अन्य स्थानों से पधारे प्रतिनिधि मंडल के सामूहिक समर्थन से श्री मोदी जी को ध्वनिमत से कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में चुना गया।_
मोदी को आने वाले 6 महीनों में समस्त दिगम्बर जैन समाज छत्तीसगढ़ राज्य की आम सभा बुलाकर जिसमें राज्य के सभी स्थानों के प्रतिनिधि शामिल होंगे, राज्य स्तरीय कार्यकारणी बनाने का कार्य सौंपा गया है जिसमे राज्य की सारी उपसमितियां, मंदिर समितियां एक साथ मिलकर कार्य करेंगी । प्रकाश मोदी पूर्व में छत्तीसगढ़ राज्य में राज्य समन्वयक जीव जंतु कल्याण बोर्ड के पद पर भी हैं एवं जैन समाज के राष्ट्रीय संस्था से जुड़े हुए हैं। और अनेक सामाजिक धार्मिक कार्यों में आपकी अग्रणी भूमिका रहती है। निश्चित ही आपके मार्गदर्शन में छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज अनेक सामाजिक व धार्मिक आयोजन कर प्रदेश की जैन समाज का गौरव बढ़ाएगा। प्रकाश मोदी के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष बनने पर डोंगरगढ़, डोंगरगांव ,राजनांदगांव, दुर्ग, भिलाई ,रायपुर, धमतरी ,जगदलपुर, नेवरा, सिमगा, बलौदा बाजार, भाटापारा ,बिलासपुर रायगढ़ ,मुंगेली ,अकलतरा , नैला, कोरबा ,कुनकुरी बगीचा ,जशपुर नगर के समाज ने बधाई प्रेषित की है।