भाटापारा में गणगौर उत्सव की धूम, 4 अप्रैल को निकलेगी गणगौर की भव्य शोभायात्रा

 

भाटापारा। राजस्थान के सबसे बड़े उत्सव गणगौर पूजा कि इन दिनों भाटापारा में जमकर धूम मची हुई है गणगौर पूजा पूरे विधि विधान के साथ अनेकों घरों में मनाया जा रहा है। शादीशुदा एवं कुंवारी कन्याओं के द्वारा इस गणगोर को पूरे धूमधाम के साथ मनाया जाता है। सुबह शाम पूजा अर्चना की जाती है। मारवाड़ी समुदाय के द्वारा 16 दिन तक शिव पार्वती की आराधना कर सुखी वैवाहिक जीवन का आशीष मांगा जाता है, खासकर नवविवाहिता एवं युवतियां माता पार्वती से सौभाग्य मांगती है। शंकर वार्ड निवासी नगर के धनजी भाई जोशी द्वारा लगातार 11 वे वर्ष आयोजित गणगौर की पूजा व 4 अप्रैल 2022 को निकलने वाली शोभा यात्रा की तैयारी की जा रही है। शोभा यात्रा शाम 4:00 बजे धनजी भाई जोशी के निवास स्थान से निकलकर नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मारवाड़ी कुआं पहुंचेगी । बाजे गाजे के साथ शिव पार्वती शोभा यात्रा बड़ी धूमधाम से निकाली जावेगी। उक्त आशय की जानकारी धनजी भाई जोशी ने देते हुए कहा कि सभी स्वजन बहनों भाइयों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक संख्या में सम्मिलित होकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावे । इस शोभायात्रा में काफी बड़ी संख्या में पुरुष महिलाएं एवं लड़कियां शामिल होती हैं।