छत्तीसगढ़ सब जूनियर कुराश टीम घोषित, भाटापारा के दो खिलाड़ियों का चयन

 

भाटापारा। भारतीय कुराश महासंघ एवम झारखंड कुराश एसोसिएशन के सयुक्त तत्वाधान में 27से 29 मार्च तक धनबाद ( झारखंड) में आयोजित होने वाली सबजूनियर नेशनल कुराश चैंपियनशिप 2021-22 के लिए छत्तीसगढ़ सब जूनियर टीम की घोषणा छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सचिव आदित्य सिंह ने की चयनित खिलाड़ियों में बालिका वर्ग में पूजा सिन्हा (भिलाई) ,सिमरन विश्वकर्मा (भिलाई), जेरिन जोया सोलोमन (भिलाई) तेजेस्वरी साहू (भिलाई), दामिनी साहू ( भिलाई) ,सेजल साहू ( भिलाई) भूमिका डोंडे ( भाटापारा) प्राची विश्वकर्मा ( भिलाई) , वही बालक वर्ग में अखिलेश राय (भिलाई) दयाशंकर साहू (भिलाई ) दीपक यादव ( भाटापारा) है। चयनित खिलाड़ियों को छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ उपाध्यक्ष शरद शुक्ला , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सचिव आदित्य सिंह ,छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन टेक्निकल चैयरमैन बैजनाथ गुप्ता , छत्तीसगढ़ प्रदेश कुराश एसोसिएशन सदस्य आशीष यादव कोच ओमप्रकाश मिश्रा, वर्षा मिरी ने शुभकामनाये देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।