होली त्यौहार मे हुड़दंग मचाने, मारपीट करने व चाकू दिखाने वाले फरार आरोपी गिरफ्तार

0 पूर्व मे भी एक अपचारी व 02 आरोपी सहित 03 लोग को गिर0 कर भेजा गया जेल
0 आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा गया जेल
भाटापारा। होली त्यौहार में हुड़दंग मचाने वाले एवं मारपीट करने चाकू दिखाने वाले फरार दो आरोपियों को शहर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है इसके पूर्व इस मामले में एक अपचारी बालक को गिरफ्तार किया गया था आरोपियों को ज्यूडिशियल रिमांड पर जेल भेजा गया है आरोपी घटना के बाद से फरार है। मामले में जानकारी देते हुए नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने बताया कि धारा 452, 294, 506बी, 323, 427, 34 भादवि 25, 27 आर्म्स एक्ट और आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत *फरार आरोपी चंदन धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 21 साल और सागर पिता संतोष धीवर उम्र 24 साल साकीनान नयापारा वार्ड भाटापारा को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने आगे जानकारी देते हुए बताया कि 18 मार्च को प्रार्थी थाना उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि आरोपीगण द्वारा हम लोगो के शराब को पकडवाये हो कहकर मां बहन की गंदी गंदी अश्लील गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी देकर घर के दरवाजा को पत्थर से तोड़ फोड़ करके मारपीट किया और जान से मार दूंगा कहकर चाकु निकालकर घरवालों को और आने जाने वालों को डरा धमका कर भयभीत कर रहा था जिस पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की पतासाजी की जा रही थीजो घटना दिनांक से फरार था *आरोपी चंदन धीवर पिता संतोष धीवर उम्र 21 साल साकिन नयापारा वार्ड
सागर पिता संतोष धीवर उम्र 24 साल साकिन नयापारा वार्ड भाटापारा को एक अन्य अपराध्‍ धारा 34(2) आबकारी एक्ट क प्रकरण मे भी फरार था दोनो प्रकरण मे दोनों आरोपियों को दिनांक 25-03-2022 को गिर0 कर जेल भेजा गया. उक्त कार्रवाई में प्रधान आरक्षक दिनेश जांगड़े, रानी राठौर, आरक्षक अश्वनी ध्रुव शामिल रहे हैं.