नवरात्रि पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की  देवी मंदिरों में तैयारियां जोरों पर

 

भाटापारा। नवरात्रि पर्व को लेकर शहर सहित ग्रामीण क्षेत्रों की सभी देवी मंदिरों में तैयारियां जोर शोर से चल रही है सिंगारपुर मावली माता मंदिर में एवं महामाया मंदिर तरेंगा में इस बार व्यापक तैयारियां हो रही है। इस बार नवरात्रि पर्व 2 अप्रैल दिन शनिवार से प्रारंभ हो रही है चाय अप्रैल को पंचमी का व्रत है तथा 9 अप्रैल शनिवार को अष्टमी का पर्व मनाया जाएगा रामनवमी 10 अप्रैल को मनाई जाएगी इस बार विशेष बात यह है कि नवरात्र पर्व पूरे 9 दिनों का ही होगा। नवरात्र पर्व प्रारंभ होने में अब गिनती के दिन ही शेष रह गए हैं ऐसे में नवरात्र पर्व के लिए मंदिरों में साफ-सफाई रंग रोगन लाइट डेकोरेशन करने की पूरी तैयारियां हो रही है और लगातार मंदिरों में काम चल रहे हैं ज्योति कलश स्थापित करने के लिए समितियों की ओर से रसीद भी काटी जा रही है मंदिर कमेटी के लोगों से मिली जानकारी के अनुसार इस बाद बड़ी संख्या में लोग ज्योति कलश प्रज्वलित करवाने के लिए उत्सुक दिखाई दे रहे हैं तो ऐसा माना जा रहा है कि लगभग सभी देवी मंदिरों में जहां ज्योति कलश प्रज्ज्वलित होती है इस बार संख्या अन्य वर्षो की तुलना में ज्यादा रहेगी। बीते 2 वर्षों से करोना वायरस संक्रमण के चलते प्रतिबंधनो के चलते नवरात्र का पर्व धूमधाम से नहीं मनाया जा सकता था परंतु इस वर्ष प्रतिबंध समाप्त होने के बाद लोगों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है और माना जा रहा है कि इस बार पूरे 9 दिनों तक मंदिरों में भारी भीड़ रहेगी। 2 अप्रैल को शुभ मुहूर्त में पूजा अर्चना के बाद घट की स्थापना की जाएगी।