भाटापारा। छत्तीसगढ़ सकल दिगम्बर जैन समाज द्बारा राज्य स्तरीय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस सम्मान समारोह कार्यक्रम में भाटापारा नगर के सभी क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले अरुण बंटी छाबड़ा को प्रकाश मोदी एवं उनके समाजिक संगठन द्बारा सम्मान किया गया । इस मौके पर सुनील जैन छत्तीसगढ़ शिक्षा सचिव सुरेन्द्र शर्मा छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड अध्यक्ष, सुनील महेश्वरी एवं छत्तीसगढ़ जैन समाज के प्रतिनिधिगण उपस्थित थे । विदित हो कि छाबड़ा के द्वारा अपने पिता की पूण्य स्मृति मे शव वाहन ( स्वर्ग रथ) की नि. शुल्क सेवा से 2000 से अधिक लोगों लोगों की सहायता कर कोरोना वैक्सीन टीकाकरण करवाने शासन का सहयोग कर कोरोना योद्धा के रूप में अपनी पहचान बनाई है उनके द्वारा भाटापारा में 2196 मीटर लंबा तिरंगा फहराया कर छत्तीसगढ़ का नाम गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में भाटापारा का नाम अंकित करवाया उन्हें 400 से अधिक संस्था द्वारा सम्मानित किया जा चुका है अरुण बंटी छाबड़ा को सम्मान प्राप्त होने पर नितिन भंसाली आकाश तिवारी हरपाल सिंह भामरा रश्मीत खुराना सुधीर मिश्रा अजय कांत शुक्ला राजकुमार मल आलोक मोदी देवेंद्र भृगु कैलाश बालानी तंजीवं अरोरा दिनेश सोनी इकबाल अहमद जी अजय गुप्ता सूरज शर्मा गुलशन वर्मा राजा टुटेजा देवेंद्र सचदेव कन्हैया सेठी विक्की सलूजा सुशील छाबड़ा राज कुमार छाबड़ा आदि ने शुभकामनाएं व बधाई दी है।
