आदिनाथ जयंती 26 को,  तैयारियां जोर-शोर से प्रारंभ

भाटापारा। भाटापारा नगर का अभूतपूर्व आयोजन आदि ब्रह्मा आदि तीर्थंकर श्री 1008 अतिशय कारी जैन धर्म के प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक जन्म जयंती महोत्सव महान तपस्वी संत मुनि श्री 108 चिन्मय सागर जी महाराज जंगल वाले बाबा के मंगल प्रेरणा एवं आशीर्वाद से बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है। प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी 26 मार्च दिन शनिवार को भगवान आदिनाथ का जन्म कल्याणक महोत्सव रथयात्रा महोत्सव बहुत धूमधाम से मनाने की तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंचायती दिगंबर जैन मंदिर में प्रातः 6:30 बजे भगवान का मंगल अभिषेक एवं शांति धारा उसके पश्चात प्रातः 7.30 को मूलनायक भगवान आदिनाथ जी का महा मस्तकाभिषेक प्रारंभ होगा । मस्तकाभिषेक के पश्चात 27 फुट ऊंचे सागौन के निर्मित विशाल रथ पर श्री जी की प्रतिमा विराजमान की जाएगी रथ यात्रा सुबह 8 बजे प्रारंभ होगी। रथ यात्रा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न ग्रामों से ग्रामीण भाई भजन मंडली के माध्यम से नृत्य करते हुए आगे चलेंगे । रथ यात्रा श्री आदिनाथ मंदिर मंडी रोड से प्रारंभ होकर बस स्टैंड, सती मंदिर ,दिगंबर जैन मंदिर सदर बाजार ,गोविंद चौक ,रामसत्ता चौक , जय स्तंभ चौक होते हुए मंदिर जी में समाप्त होगी। मंदिर जी में श्री जी का मंगल अभिषेक किया जाएगा।
रथयात्रा महोत्सव में सर्व धर्म समाज के द्वारा श्रीजी की अगवानी की जाएगी एवं पूजा अर्चना की जाएगी,रथ यात्रा मार्ग पर पेयजल एवं प्रसाद का वितरण किया जाएगा। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से डोंगरगढ़, डोंगरगांव ,दुर्ग ,भिलाई ,रायपुर, नयापारा राजिम, धमतरी, कोंडागांव ,जगदलपुर ,सिमगा, नेवरा ,बलोदा बाजार ,बिलासपुर, अकलतरा, पेंड्रा ,नैला जांजगीर, चांपा ,कोरबा ,मनेंद्रगढ़, चिरमिरी अंबिकापुर, बैकुंठपुर आदि स्थानों से जैन समाज के श्रावक शामिल होंगे।
*छत्तीसगढ़ के जैन समाज के द्वारा रचनात्मक एवं सामाजिक कार्य करने वालों का होगा सम्मान
श्री 1008 आदिनाथ नवग्रह पंचायती मंदिर कमेटी के द्वारा छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज के बैनर तले छत्तीसगढ़ के जैन समाज के व्यक्तियों के द्वारा जो सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र में रचनात्मक कार्य किए जाते हैं. धार्मिक कार्य किए जाते हैं. उनका सम्मान यहां इस मंच पर किया जाता है .इसी श्रंखला में इस वर्ष दोपहर 1:30 बजे से सम्मान समारोह का कार्यक्रम मंगल भवन सरस्वती शिशु मंदिर के बाजू में संपन्न होगा. उक्त कार्यक्रम में दोपहर 3:00 बजे से आचार्य श्री 108 आर्जव सागर जी महाराज के मंगल प्रवचन सुनने का भी सौभाग्य प्राप्त होगा।*
छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज की बैठक
आदिनाथ जयंती के पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ सकल दिगंबर जैन समाज की एक आवश्यक बैठक 4:00 बजे प्रारंभ होगी ,जिसमें छत्तीसगढ़ अंचल पर धार्मिक सामाजिक व रचनात्मक कार्यों हेतु जानकारी दी जाएगी एवं सभी की सहमति से आगामी कार्यकाल के लिए कमेटी की घोषणा भी की जा सकती है। समस्त कार्यक्रम आदिनाथ दिगंबर जैन मंदिर कमेटी सकल दिगंबर जैन समाज छत्तीसगढ़ के बैनर तले संपन्न होगा।
श्री 108 आचार्य आर्जव सागर जी महाराज की मंगल आगवानी आज
*आचार्य आर्जव सागर जी महाराज नयापारा राजिम से पद विहार करते हुए 25 मार्च दिन शुक्रवार की सुबह 7:00 बजे भाटापारा पहुंचेंगे। धूम धाम से मंगल आगवानी संपन्न होगी। आचार्य श्री, श्री दिगंबर जैन परवार पंचायती मंदिर सदर बाजार में विराजमान रहेंगे।