भाटापारा। विगत दिवस स्थानीय मयूर क्लब समिति की आम बैठक आयोजित की गई जिसमें सत्र 2022 -23 व 2023-24 हेतु नए पदाधिकारियों का चयन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से श्रवण कुमार अग्रवाल को अध्यक्ष व उमाकांत जयसवाल को सचिव , अमरनाथ गुप्ता को सह सचिव पद तथा अशोक बाजपयी को कोषाध्यक्ष पद हेतु चुना गया तथा कार्यकारिणी में अनिल भृगु, विजय मल, कृष्ण कुमार शुक्ला, रविंद्र जैन चुने गए।
उक्त संबंध में सचिव उमाकांत जयसवाल ने बताया कि निवृत्तमान अध्यक्ष अनिल भृगु के निर्वाचन अधिकारियों के रूप में बैठक में उपस्थित वरिष्ठ सदस्य विजय कुमार मल, श्रवण कुमार अग्रवाल, कृष्ण कुमार मूंदड़ा, जे.पी. दीक्षित (अधिवक्ता) कृष्ण कुमार शुक्ला, उमाकांत जायसवाल, अमरनाथ गुप्ता , अशोक बाजपेयी , आर.के. गुप्ता व अन्य सदस्यों की उपस्थिति में निर्वाचन संपन्न हुआ।
सभी उपस्थित सदस्यों ने चयनित पदाधिकारियों को बधाई देते हुए मयूर क्लब द्वारा संचालित समाजसेवी, शिक्षण संस्थानों का संचालन व अन्य जनहित कार्य के संचालन में पूर्ववत सहयोग प्रदान करने व उनके कार्य क्षेत्र को विस्तार देने हेतु हर संभव मदद देने की बात कही।
मयूर क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष श्रवण कुमार अग्रवाल ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सेवा सद्भाव व आम जनता के हित में नि:स्वार्थ सेवा भाव के उद्देश्य से सन् 1976 में प्रारंभ की गई जनकल्याणकारी योजनाओं को आगे भी निरंतर जारी रखने के साथ ही समिति द्वारा संचालित विद्यालय को न्यूनतम शुल्क पर और भी अधिक सुविधाजनक प्रतिस्पर्धात्मक, उच्च स्तरीय शिक्षा व शिक्षा के क्षेत्र में श्रेष्ठ कार्य करने की बात कही अपने सहयोगी सदस्यों पर विश्वास प्रकट करते हुए समिति के माध्यम से नगर हित व समाज हित में कार्य करते रहने हेतु कृत संकल्प रहूंगा।
श्रवण कुमार अग्रवाल मयूर क्लब के अध्यक्ष निर्वाचित
