मनेंद्रगढ़ में सरस्वती साइकिल योजना के तहत साइकिल वितरण किया गया

मनेंद्रगढ़।  विधायक डॉ विनय जयसवाल की अध्यक्षता में शासकीय कन्या स्कूल (नीला ड्रेस और कत्था ड्रेस) मनेंद्रगढ़ में सरस्वती साइकिल योजना के अंतर्गत साइकिल वितरण किया गया।

विधायक  ने शिक्षकों को पेंशन लागू होने पर दी बधाई और शुभकामनाएं साथ ही बच्चों को लक्ष्य निर्धारित कर पढ़ाई करने की बात कही। और जीवन में सफल होने के टिप्स दिए। छात्राओं के प्रोत्साहन हेतु दोनों स्कूलों में इस वर्ष 10वीं 12वीं में प्रथम स्थान उत्तीर्ण करने पर छात्राओं को 5000/- रुपए और एक गोल्ड मेडल प्रदान करने कहा। श्रीमती प्रभा पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़ , उपाध्यक्ष श्री कृष्ण मुरारी तिवारी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री गिरीश कुर्चानिया, श्रीमती रुकमणी खोपरगडे, श्रीमती सागुफ्ता बख्श, अनिल प्रजापति, अजय जायसवाल, मोहम्मद सईद, अभय बड़ा, गिरधर जायसवाल, सपन महतो, अमित पुरी, अनिल वर्मा, रवि जैन, रंजन शर्मा, रविंद्र सोनी सहित स्कूल स्टाफ व छात्राएं उपस्थित रहे।*