मनेंद्रगढ़। मनेंद्रगढ़ विधायक डॉ विनय जायसवाल ने मनेंद्रगढ़ आमखेरवा स्थित नेत्रहीन विधालय में पहुंचकर छात्रों से मुलाकात की। संस्था के संस्थापक श्रमिक नेता नाथूलाल पांडे ने साथियों सहित विधायक का स्वागत किया। पांडे ने स्कूल के बारे में जानकारी दी। स्कूल में नेत्रहीन विद्यालय में पढ़ रहे छात्रों की उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कई छात्र इस स्कूल से शिक्षा प्राप्त कर आज सरकारी नौकरियां कर रहे है और संस्था का नाम रौशन किए है। पांडे ने विधायक को बच्चो को शिक्षा में होने वाली परेशानियों के बारे में भी अवगत कराया। विधायक ने कहा कि यह विधालय इस क्षेत्र में बहुत ही अच्छा कार्य कर रहा है। विधायक ने छात्रों की मांग पर कंप्यूटर शिक्षा हेतु 5 लाख रुपए की घोषणा की। साथ ही छात्रों कीअन्य नवीनतम शिक्षा हेतु भी भविष्य में शासन से मदद दिलवाने का भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम में विशेष रूप से श्रीमती प्रभा पटेल अध्यक्ष नगर पालिका परिषद मनेंद्रगढ़, उपाध्यक्ष कृष्ण मुरारी तिवारी, पार्षद गण, एल्डरमैन, कांग्रेस, महिला कांग्रेस के पदाधिकारी गण सहित श्रमिक संघ एचएमएस के पदाधिकारीगण, संस्था के सदस्य, पदाधिकारी कर्मचारी और छात्र उपस्थित रहे।
