शांति समिति की बैठक में होली त्यौहार शांतिपूर्ण और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय

भाटापारा। होली त्यौहार को देखते हुए शहर थाने में रविवार को शांति समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता एसडीएम लवीना पांडे ने की। बैठक में होली त्यौहार को शांतिपूर्ण तरीके से और उत्साह के साथ मनाने का निर्णय हुआ बैठक में उपस्थित लोगों ने एवं पत्रकारों ने प्रशासन के समक्ष अपनी बातें रखते हुए सुझाव दिया और कहा कि उस पर अमल किया जाना चाहिए प्रशासन की ओर से बताया गया कि शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाएगी तीन सवारी चलने वाले के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी जबरदस्ती नगाड़ा बजाने वालों के खिलाफ भी शिकायत मिलने पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि पूरे शहर में पेट्रोलिंग की पर्याप्त व्यवस्था रखी जाए तथा संवेदनशील स्थानों पर पुलिस पॉइंट बनाकर वहां पर विशेष निगरानी की जाए। बैठक में लोगों के द्वारा यह सुझाव दिया गया कि होली जलने वाले दिन और रंग वाले दिन फायर ब्रिगेड की पूरी व्यवस्था रख कर उसे थाने में खड़ा किया जाए इसके अतिरिक्त रंग वाले दिन दोपहर में नगर पालिका के द्वारा नलों में पानी दिया जाए साथ ही अस्पतालों में भी 2 दिन चिकित्सकों की पूरी व्यवस्था रहे इस ओर विशेष ध्यान दिए जाने की बात कही गई। एसडीएम लवीना पांडे ने लोगों से शांतिपूर्ण होली मनाने का विरोध किया है नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव ने उपस्थित सभी लोगों से रतन नगर के नागरिकों से भी है अपेक्षा की है कि कहीं भी किसी भी प्रकार कि कोई बात आती है तो तत्काल पुलिस प्रशासन राजस्व प्रशासन को सूचना दें। बैठक में एसडीएम लवीना पांडे तहसीलदार ज्योति मसियारे नगर निरीक्षक महेश कुमार ध्रुव के अलावा नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि सुनील गुप्ता अभिषेक मोदी देवनारायण बांधे कांग्रेसी नेता आलोक मिश्रा अनिल चेलक पार्षद प्रमेंद्र तिवारी के अतिरिक्त पत्रकार गण मौजूद थे।