
भाटापारा। स्टेशन में ट्रेन से यात्री का मोबाइल पार कर दूसरे प्लेटफार्म पर बैठे एक युवक को आरपीएफ़ की टीम ने जीआरपी के साथ मिलकर पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।आरोपी युवक से चोरी का मोबाइल जब्त जर जीआरपी उसके खिलाफ कार्यवाही कर रही है।
उपरोक्त संबंध में रेल्वें सुरक्षा बल पोस्ट भाटापारा प्रभारी निरीक्षक केपीएस गुर्जर ने बताया श्री ए एन सिन्हा, महानिरीक्षक,सह प्रधान मुख्य सुरक्षा आयुक्त बिलासपुर एवम संजय कुमार गुप्ता ,मंडल सुरक्षा आयुक्त रेसुब रायपुर से मिले निर्देश के तहत आरपीएफ़ प्रभारी निरीक्षक कर्मपाल सिंह गुर्जर,आ टी राय , आ एन सोनवानी ,रूपक एवं जीआरपी चौकी प्रभारी सउनि गोपी पैकरा साथ आरक्षक गोस्वामी के साथ शुक्रवार को चेकिंग के दौरान 10:00 बजे प्लेटफार्म न 05, बिलासपुर छोर में एक मोबाइल चोर को पकड़ा जिसने अपना नाम शेखर यादव वल्द विष्णु यादव मुंशी इस्माइल वार्ड, भाटापारा निवासी बताया ।उसके कब्जे से एक नग सैमसंग प्राइम कम्पनी का मोबाइल जब्त किया जिसे आरोपी युवक ने भाटापारा स्टेशन पर खड़ी ट्रैन से एक यात्री का चोरी करना बताया ! आरोपी युवक के खिलाफ जीआरपी धारा 41(1-4) ,379 आईपीसी के तहत मामला पंजीबद्व करते हुए न्यायालय के निर्देश पर जेल दाखिल कर आगे की विवेचना कर रही है।
