अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आध्यात्मिक स्नेह मिलन कल 6 मार्च को

भाटापारा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के महिला प्रभाग द्वारा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में अध्यात्मिक स्नेह मिलन कार्यक्रम भाग्य विधाता भवन नरसिंह विहार कॉलोनी गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा स्थित संस्था में कल 6 मार्च  दिन रविवार को सायंकाल 4:30 बजे आयोजित है, जिसमें प्रेरणादायी उदबोधन, दिव्य गीत, मधुर संगीत की प्रस्तुति होगी एवं योगानुभूति कराई जाएगी ।अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष में आजादी के अमृत महोत्सव से स्वर्णिम भारत की ओर‌ “‘महिलाएं नए भारत की ध्वजवाहक”‘ विषय पर संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से संबद्ध ब्रह्मा कुमारी बहनें एवं अतिथियों द्वारा अपना वक्तव्य देंगे। बीते हुए वर्षों में अपराध के आंकड़ों का निरीक्षण किया जाए तो महिलाओं एवं बच्चों के साथ दिल दहला देने वाले अपराध एवं हिंसा की घटनाएं हुए हैं जिससे देश भर में जन जन में आक्रोश भड़का है जो जायज भी था। देश में महिलाओं के प्रति यौन हिंसा, छेड़छाड़ और बच्चों के साथ दुर्व्यवहार की घटनाएं बढ़ती जा रही है, इन घटनाओं से निपटना समाज के आगे बहुत बड़ी चुनौती है। हिंसा मुक्त वातावरण में जीना सभी महिलाओं एवं बच्चों का बुनियादी अधिकार है । तो आइए आज हम सब यह दृढ़ संकल्प लें कि देश में जहां कहीं भी महिलाओं और बच्चों पर अत्याचार हो रहा है, उसे समाप्त करके दम लेंगे। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय एक अंतर्राष्ट्रीय शिक्षण संस्था है, यहां प्रतिदिन निशुल्क राजयोग की शिक्षा प्रदान की जाती है। अतः क्षेत्रवासियों से विनम्र अपील है कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ावें तथा राजयोग मेडिटेशन से अपने जीवन में सच्चे सुख शांति का अनुभव करें । प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भाग्य विधाता भवन नरसिंह विहार कॉलोनी में दिनांक 7 मार्च 2022 दिन सोमवार से प्रातः 7:00 से संध्या 8:30 तक एवं संध्या 7:00 से 8:30 बजे तक निःशुल्क राजयोग अनुभूति शिविर का आयोजन किया गया है जिसमें आप सभी भाग लेकर अपने जीवन को सुख शांति से भरपूर करें।