
भाटापारा। शासकीय गजानंद अग्रवाल स्नातकोत्तर महाविद्यालय भाटापारा में 1 दिवसीय नेशनल वेबिनार का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य सूक्ष्मजीवों का वर्तमान युग में उपयोग के बारे में था। जिसमें महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. श्रीमति विनोद शर्मा ने साईंस दिवस के अवसर पर सभी प्रवक्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी उनसे सहयोग का अनुरोध किय महाविद्यालय की राजनीति विज्ञान की विभागाध्यक्ष डॉ. श्रीमति निशा शर्मा ने सभी प्रवक्ताओं का अभिवादन किया
इस वेबिनार के मुख्य अतिथि डॉ. एस. के. जाधव प्रधान बायोटेक्नोलॉजी पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर के थे। मुख्य प्रवक्ताओं में डॉ. अक्षय तालुकदार भारतीय कृषि अनुसंधान केन्द्र नई दिल्ली, दूसरे वरिष्ठ प्रवक्ता डॉ. के. एल. तिवारी विभागाध्यक्ष बायोटेक्नोलॉजी सेन्ट्रल यूनिवर्सिटी बिलासपुर, तीसरे प्रवक्ता के रूप में डॉ. श्रीमती रेखा पिम्पलगावंकर विभागाध्यक्ष वनस्पति विज्ञान नागार्जुन विज्ञान महाविद्यालय रायपुर तथा अंतिम प्रवक्ता रविश दास विभागाध्यक्ष जन्तुविज्ञान शासकीय गजानंद अग्रवाल महाविद्यालय भाटापारा ने सूक्ष्मजीवों के उपयोग पर प्रकाश डाला। धन्यवाद ज्ञापन जितेन्द्र यादव ने दिया। इस पूरे वेबिनार का सम्पादन संयोजक डॉ. श्रीमती दीक्षा खरे, सहसंयोजक डॉ. श्रीमती खुशबू वर्मा, समन्वयक डॉ. विकास गुलहरे, सचिव आयोजक श्रीमती जमाल फातिमा तथा डॉ. निधि गुप्ता का भी सहयोग रहा। तकनीकी सुझाओं के लिए प्राचार्य शासकीय पॉलीटेक्नीक महाविद्यालय भाटापारा का सहयोग लिया गया।
