
भूपेश बघेल ने कहा कि अच्छी बात ये है कि हम जिन मुद्दों को लेकर चुनाव की शुरुआत की अंत में भारतीय जनता पार्टी और समाजवादी पार्टी को उन्हीं मुद्दों में आना पड़ा। चाहे वो किसानों का मामला हो या छुट्टा जानवरों की बात. चाहे धान खरीदी की बात तो चाहे गेहूं खरीदी की बात हो. चाहे महिलाओं को आरक्षण देने की बात हो. इन सारे मुद्दों को कांग्रेस पार्टी ने उठाया. पहली बार भाजपा को अपने मुद्दों को छोड़कर हमारे मुद्दों पर आना पड़ा। ये बड़ी बात है क्योंकि आम जनता धर्म और जाति की राजनीति से परेशान हो गया है, क्योंकि वह जान गया कि धर्म और जाति की राजनीति से राजनीतिक पार्टी को लाभ होता है, आम जनता को कोई लाभ नहीं मिलता।
सीएम बघेल ने कहा कि आम जनता नोटबंदी, जीएसटी और लॉकडाउन से आर्थिक रूप से टूट चुकी है। बढ़ती महँगाई-बेरोजग़ारी से लोग परेशान हैं। व्यापार-व्यवसाय चौपट हो गया है। ऐसे ही स्थिति में कांग्रेस पार्टी चाहती है कि हम जनता की जेब में पैसा रखे। चाहे मज़दूर हो, चाहे किसान हो, इनके खाते में यदि पैसे जाते हैं तो वो बाज़ार में आता है तो फिर व्यापार चलता है। व्यापार भी चला उद्योग भी चले तो लोगों को रोजग़ार मिलेगा। व्यवस्था इस प्रकार के पूरा चाहिए जिस पर राहुल गांधी बार-बार बोलते हैं, जिसको छत्तीसगढ़ ने कर दिखाया है।
डी. पुरंदेश्वरी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि वह जब आती हैं तो हमें अच्छा लगता है. जब वह आती हैं तो हंटर चलाती हैं और दूसरा भारतीय जनता पार्टी के नेताओं को औकात बता देती है. बैठक में रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल, धरमलाल कौशिक को नहीं बुलाते यह कितनी बड़ी बेइज्जती है. यदि राष्ट्रीय प्रभारी नेता यहां के आए और उनको आमंत्रित भी न करें और वो बोलती हैं कि यह कोई दावेदार नहीं है. तो यह छोटे-मोटे हो ये वो भी नहीं है. यह बात तो आज तक हम लोग नहीं बोल पाए. रमन सिंह 15 साल मुख्यमंत्री रहे. हम तो उन्हें बड़ा नेता मानते हैं लेकिन पुरंदेश्वरी लगातार उनका कद घटाने का काम करती है व जितनी बार आएंगी इन नेताओं का कद घटाएंगी। यह हमारे लिए तो अच्छा है. इसके साथ ही सीएम भूपेश बघेल ने बजट को लेकर कहा कि इस बार का बजट बहुत ही अच्छा रहेगा किसानों नौजवानों के हित में रहेगा.
7 तारीख के बाद पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ेंगे
भूपेश बघेल ने कहा कि बिल्कुल पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ेंगे इसे कोई नहीं रोक सकता वो तो चुनाव को देख रहे हैं जब जब चुनाव होता है तो पेट्रोल डीजल के भाव नहीं बढ़ते अभी उत्तर प्रदेश के चुनाव चल रहे हैं इसलिए पेट्रोल डीजल के दाम नहीं बढ़ रहे हैं लेकिन जैसे ही यह 7 तारीख को मतदान समाप्त हुआ एक घंटा भी नहीं बीतेगा पेट्रोल डीजल के भाव में प्रतिस्पर्धा होगी कौन ज्यादा बढ़ रहा है.
