केंद्र सरकार के दल ने नगर पंचायत पाटन के गौठान, कम्पोस्ट शेड, सी-डी वेस्ट प्लांट और आई. ई. सी. एक्सपीरियंस जोन का किया निरीक्षण: अध्यक्ष भूपेन्द्र कश्यप ने दी जरूरी जानकरी

 

 

पाटन। केंद्र सरकार के सचिव (आवासन और शहरी कार्य मंत्रालय) एवम अन्य प्रदेशों के 24 अलग-अलग प्रदेशों के 100 अधिकारियों का दल बीते 3 मार्च  को नगर पंचायत पाटन का भ्रमण किया। जिसके तहत पाटन शहर द्वारा स्वच्छ के छेत्र में किए जा रहे उत्कृष्ट कार्य के अंतर्गत नगर में संचालित SLRM CENTER , गौठान , कम्पोस्ट शेड , सी & डी वेस्ट प्लांट एवम आई. ई. सी एक्सपीरियंस जोन का निरीक्षण किया तथा मिशन क्लीन सिटी एवम गोधन न्याय योजना के क्रियावयन के संबंध में आवश्यक जानकारी एवम प्रशिक्षण लिया। उक्त प्रशिक्षण एवम भ्रमण कार्यक्रम का संचालन मुख्य कार्यपालन अधिकारी सौमिल रंजन चौबे राज्य शहरी विकास अभिकरण, कार्यपालन अभियंता सुनील सिंह,  नितेश शर्मा टीम लीडर द्वारा किया गया एवम प्रशिक्षण दिया गया।  प्रभाकर पाण्डेय आयुक्त नगर निगम कोरबा , मुख्य अभियंता भागीरथी वर्मा राज्य शहरी विकास अभिकरण ,कार्यपालन अभियंता सतीश वर्मा नगर पंचायत पाटन, योगेश्वर उपाध्याय मुख्य नगर पालिका अधिकारी नगर पंचायत पाटन, जयंत शर्मा उप अभियंता नगर पंचायत पाटन, थानेश्वर वर्मा उप अभियंता नगर पंचायत पाटन, अंकित शर्मा स्टेट कॉर्डिनेटर, पार्थ शर्मा स्टेट कॉर्डिनेटर विशेषज्ञ अधिकारियों द्वारा योजनाएं के सफल क्रियावायन की जानकारी प्रशिक्षणार्थियों को दी गई। नगर पंचायत पाटन में नेशनल लेवल पर यह प्रथम कार्यक्रम रहा। उक्त कार्यक्रम में ज्वाइंट सेक्रेटरी नेशनल मिशन डायरेक्टर स्वच्छ भारत मिशन अर्बन श्रीमती रूपा मिश्रा , सेक्रेटरी हाउसिंग एवम अर्बन अफेयर  मनोज जोशी, ज्वाइंट सेक्रेटरी पंकज सिंह , स्वच्छ भारत मिशन डायरेक्टर विनय झा एवम अन्य अधिकारियों द्वारा इस कार्यक्रम में प्रवास शह प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्मिलित हुए।

 

प्रशिक्षण कार्यक्रम में सर्वप्रथम सर्वप्रथम उच्च अधिकारियों द्वारा सब्जी के पौधे का रोपण  बाड़ी में किया गया। तत्पश्चात तत्पश्चात एक्सपीरियंस जोन में सफाई सुरक्षा मित्र के उपकरण एवं बर्तन बैंक, झूला बैंक, गोबर के बने बने उत्पाद, फिर से निर्मित आर्ट इफेक्ट के अलावा जल सामग्री के माध्यम से प्रशिक्षण प्रदान किया गया। उसके बाद गोबर एवं गीले कचरे से निर्मित खाद जानकारी पप्रभाकर पांडे आयुक्त नगर निगम कोरबा के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया एवं कंपोस्टेड में लगे फुल्ली मैकेनाइज्ड स्प्रिंकलर के द्वारा कंपोस्ट साइड में बोस निर्माण की प्रक्रिया जैसे किसानों से गोबर क्रय किया जाना एवं पीट में डालकर इसके माध्यम से खाद बनाया जाना की विस्तृत जानकारी दी गई। तत्पश्चात SLRM सेंटर में कचरे का कलेक्शन एवं सोसाइटी वेकेशन के बारे में जानकारी ली गई। सेंटर में स्थापित उपकरण जानकारी एवं उनके महत्व तथा तथा कचरे से होने वाली आय की संपूर्ण जानकारी ट्रेनी को प्रदान किया गया। साथ ही उनके द्वारा कचरे को अलग करने का एक्सरसाइज भी किया गया। यह कार्यक्रम कार्यक्रम भूपेंद्र कश्यप अध्यक्ष नगर पंचायत पाटन के  मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।