महाशिवरात्रि पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों-देवालयों में दिन भर भक्तों का लगा रहा ताता

भाटापारा। महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर नगर सहित ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिव मंदिरों एवं देवालयो में दिन भर भक्तों का ताता लगा रहा। नगर के नगर पालिका परिसर में स्थित महाकाल मंदिर में उज्जैन के महाकाल की तर्ज पर शिवलिंग का श्रृंगार एवं सजावट की गई है। सुबह से शाम तक लोग वहां पूजा-अर्चना एवं दर्शन करने के लिए पहुंचते रहे। काफी बड़ी संख्या में लोग नगर पालिका स्थित महाकाल मंदिर में पहुंचे। इस दौरान भक्तों ने जलाभिषेक करते हुए भगवान भोलेनाथ से सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।

Leave a Reply