भाटापारा। भाटापारा के रामसागर वार्ड में लगभग 18 करोड़ की लागत से बने रोड अंडर ब्रिज का लोकार्पण सहित निपानिया मंडल के ग्राम पाटन में 10 लाख की लागत से बनने वाले मनवा कुर्मी समाज भवन व 05 लाख की लागत से बनने वाले सी सी रोड निर्माण कार्य के लिए भूमिपूजन एवं भाटापारा नगर के गांधी मंदिर वार्ड में 10 लाख की लागत से बने समुदाययिक भवन का लोकार्पण रायपुर सांसद सुनील सोनी ,उपाध्यक्ष भाजपा विधायक भाटापारा शिवरतन शर्मा ने किया…
कार्यक्रम के मुख्यअतिथि सांसद सुनील सोनी ने उपस्थिति जन मानस को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ सरकार पर मंच के माध्यम से तीखे सवालों का प्रहार किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश पर कर्ज लादकर हर व्यक्ति को कर्जदार बना रही प्रदेश सरकार उपलब्धियों और विकास के नाम पर लगातार झूठ परोस रही है।
सुनील सोनी ने कहा कि अपने पूरे कार्यकाल में मुख्यमंत्री बघेल, उनके मंत्री और प्रदेश कांग्रेस के लोग ओछे राजनीतिक हथकंडों और मिथ्या प्रलाप में ही मशगूल रहे हैं। प्रदेश में विकास और सुविधाओं के नाम पर एक ईंट रखना तो दूर, भाजपा शासनकाल में निर्मित शासकीय भवन और सड़कों का मरम्मत तक नहीं भूपेश सरकार नहीं करा पा रही है।
इसके उलट, प्रदेश की पूर्ववर्ती भाजपा सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली मौजूदा केंद्र सरकार के कार्यकाल की योजनाओं पर अपने नाम का लेबल लगाकर प्रदेश सरकार लोगों को भ्रमित कर रही है। यह श्रेय लेने की हास्यास्पद कोशिश भूपेश सरकार कर रही है। भूपेश बघेल ने प्रदेश को कर्ज के दलदल में धकेल दिया है और हर छत्तीसगढ़वासी को लगभग 45 हजार रुपए का कर्जदार बना दिया है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे उपाध्यक्ष भाजपा छत्तीसगढ़ विधायक शिवरतन शर्मा ने राज्य में यूरिया और डीएपी की मुनाफाखोरी में सरकार का हाथ होने का आरोप लगाते हुए कहा है कि 266 रुपये का यूरिया 800 रुपये तथा 1200 रुपये का डीएपी 1800 रुपये में किसकी कृपा से बेचा जा रहा है। खाद की कमी का रोना रोने वाले खाद की कालाबाजारी और मुनाफाखोरी करवा रहे हैं। दिखावे के लिए कहीं तीन दिन के लिए लाइसेंस निलंबित किये जा रहे हैं तो कहीं हफ्ते भर के लिए। जबकि इन्हें एक माह के लिए निलंबित किया जा सकता है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल खुद को किसान और अपनी सरकार को किसानों की सरकार बताने का स्वांग करते हैं जबकि छत्तीसगढ़ का किसान भूपेश बघेल की सरकार में सबसे ज्यादा त्रस्त है। उनका धान खरीदने में आनाकानी की जाती है। अधिक धान तौलवाकर किसान को लूटा जाता है। लक्ष्य से कम धान खरीदी की जाती है। रास्ते मे किसानों के धान से भरे वाहन को आरटीओ के माध्यम से रुकवा कर जबर्दस्ती वसूली की जाती है,, फसल बर्बाद होने पर उचित मुआवजा नहीं मिलता। यह छत्तीसगढ़ के किसान के साथ घोर अन्याय है।
शिवरतन शर्मा ने कहा कि किसानों को धोखा देकर सत्ता में आई कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ के किसानों की दुर्दशा कर दी है। कर्ज लेकर भारी कीमत पर खाद खरीदने वाले किसान फसल बर्बाद होने पर मुआवजा न मिलने के कारण आत्महत्या करने को मजबूर हैं और सरकार न्याय के नाम पर किसानों के साथ अन्याय पर अन्याय किये जा रही है। किसानों को मिलने वाली सारी रियायतें बंद कर देने वाली सरकार 2500 का राग अलापने का काम तो बखूबी कर रही है लेकिन किसानों को पता है कि क्या देकर क्या छीना झपटी की जा रही है। किसान को एक पैसा देकर दस पैसे लूटने वालों का पाखंड खुलकर सामने आ चुका है।
विधायक शर्मा ने भाटापारा नगर पालिका पर भी आरोप लगाते हुए कहा कि जब नगर पालिका अध्यक्ष के शपथ ग्रहण में विभागीय मंत्री शिव डहरिया आये थे तब उन्होंने पालिका को विकास कार्यों के लिए 05 करोड़ देने की घोषण की थी पर सवा दो साल बीत जाने के बाद भी आज तक पालिका को एक रुपये भी प्राप्त नही हुए है..नगर में सफाई,पेयजल, और अन्य मूलभूत सुविधाओं के लिए नगरवासियों को भटकना पढ़ रहा है..
उक्त कार्यक्रम में रेल्वे डीआरएम श्याम सुंदर गुप्ता,जिला महामंत्री भाजपा राकेश तिवारी,जिलाध्यक्ष भाजयूमो सुनील यदु,भाजापा मंत्री महाबल बघेल,मनिंदर सिंह गुम्बर,परस देवांगन, धनीराम साहू,आशीष जायसवाल,राजेश पटेल,टिक्की वर्मा,मनीष मिश्रा, पार्षद व्यास यदु,पुरुषोत्तम यदु,आशीष पुरोहित,गोपाल देवांगन,गोवर्धन डहरिया,सुरेश मिश्रा, बाबूलाल अग्रवाल,योगेश अंनत, डब्लू ठाकुर,कुंजराम कोशले,सजीवन साव, धनेश मंधान, प्रकास ठाकुर,आशीष टोडर,शुभम राजपूत,राजू पटेल,लुकु साव,लखन साहू,रवि अडिल,प्रमोद निषाद,आनंद यादव,केजुराम बघेल,सुरेश यदु,प्यारे रजक,गोपी ध्रुव,मुकेश पटेल,अटल त्रिवेदी,पीताम्बर साहू सहित बड़ी संख्या में सभी कार्यक्रमों में कार्यकर्ता व जन मानस उपस्थित थे।
भाटापारा के रामसागर वार्ड में 18 करोड़ की लागत से बने रोड अंडर ब्रिज का लोकार्पण
