बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड मामले में एनआईए को झटका, हाइकोर्ट में अपील खारिज

बिलासपुर।  बहुचर्चित झीरम घाटी हत्याकांड में मामले मे ऐनआई द्वारा छत्तीसगढ उच्च न्यायालय मे दाखिल अपील को जस्टिस आरसीएस सामंत और जस्टिस अरविंद सिंह चंदेल की युगल डिवीजन बेंच ने खारिज कर दिया । अपील को खारिज किये जाने पर राज्य सरकार झीरम घाटी हत्याकांड के राजनीतिक षडयंत्रों की जांच का रास्ता साफ हो गया ।

झीरम घाटी हत्याकांड में शहीद उदय मुदलियार के बेटे जितेंद्र मुदलियार ने दरभा थाने में वर्ष 2020 में हत्या और षडयंत्र का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया। इस एफ आईआर  को एनआईए जगदलपुर की विशेष अदालत में चुनौती देकर एनआईए को सौंपने की मांग की थी

विशेष अदालत ने उनके आवेदन को खारिज कर दिया। इस फैसले के खिलाफ एनआईए ने हाईकोर्ट में अपील की थी। मामले की सुनवाई के दौरान हाईकोर्ट ने मामले की जांच पर रोक लगा दी थी। इस मामले में बुधवार को हाईकोर्ट की डिवीजन बेंच ने फैसला आया है, कोर्ट ने एन आईए की अपील को खारिज कर दिया है।

Leave a Reply