भाटापारा। दाऊ कल्याण सिंह कृषि महाविद्यालय एवं अनुसंधान केंद्र भाटापारा के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आयोजित सात दिवस विशेष शिविर का आरंभ आज 28 फरवरी राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के दिन ग्राम कोडापार में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ राजेंद्र लाकपाले, अधिष्ठाता कृषि महाविद्यालय विशिष्ट अतिथि प्रधान पाठक प्राथमिक शाला श्री शशांक पुरोहित एवं उपसरपंच श्री सुशील ध्रुव की उपस्थिति में प्रारंभ हुआ। कार्यक्रम में कुल 75 स्वयंसेवी एवं महाविद्यालय के समस्त प्राचार्य गण की गरिमामय उपस्थिति में संपन्न हुआ। शिविर प्रातः 9:00 बजे से प्रारंभ होकर 5:00 बजे तक चला इसमें अतिथियों ने विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण का कार्यक्रम भी किया। स्वैच्छिक समाज सेवा की भावना लेकर छात्रों ने राष्ट्रीय सेवा योजना के उद्देश्य की पूर्ति के लिए समाज सेवा के विभिन्न कार्यों का संकल्प लिया एवं शासन की योजनाओं का प्रचार प्रसार किया। कार्यक्रम का संचालन छात्रा चंचल गढ़ेवाल ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ प्रवीण वर्मा के मार्गदर्शन में किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के 7 दिवसीय शिविर का शुभारंभ, विद्यालय प्रांगण में पौधरोपण किया गया
