भाटापारा। छत्तीसगढ़ की सरकार झूठ और फरेब फैलाने का काम कर रही है । छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बीते दिनों अमेठी में राहुल गांधी से भी झूठ बोलवा दिया है। छत्तीसगढ़ की सरकार बताए कि कहां बने हैं फूड पार्क। उपरोक्त बातें रायपुर लोकसभा के सांसद सुनील सोनी ने भाटापारा प्रवास पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए विश्राम गृह में कहीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार केवल भ्रम फैलाने का कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की सरकार को भ्रम हुआ झूठ फैलाने से बचना चाहिए सुनील सोनी ने आगे कहा कि यूक्रेन में छत्तीसगढ़ के बच्चे फंसे हुए हैं इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार की ओर से कोई पहल नहीं की गई है जबकि उनके द्वारा विदेश मंत्रालय को पत्र भी लिखा गया है और विदेश मंत्री से बात भी की गई तथा छत्तीसगढ़ के सभी छात्रों को सब उस पर जाने के लिए उनके द्वारा लगातार बातचीत की जा रही है क्या बात हुई नहीं जानता था कि यूक्रेन में ऐसी स्थिति उत्पन्न हो जाएगी। सांसद सुनील सोनी ने कहा कि भाटापारा क्षेत्र में केंद्र सरकार की योजनाओं के तहत विभिन्न कार्य कराए जा रहे हैं इसमें प्रधानमंत्री सड़क योजना के तहत कार्य निरंतर हो रहा है अस्पताल में भी विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध कराने की कोशिश लगातार की जा रही है सांसद कोटे से पूर्व में मैंने एंबुलेंस भाटापारा अस्पताल को उपलब्ध करवाई है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की योजना के तहत भाटापारा में मॉडल स्कूल प्रारंभ हो इसके लिए पूरा प्रयास किया जा रहा है। सांसद सुनील सोनी भाटापारा में बने अंडर ब्रिज के लोकार्पण समारोह में शामिल होने आए थे।
एटीएम के रूप में कार्य कर रही है राज्य सरकार: शिवरतन
पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए भाटापारा के विधायक शिवरतन शर्मा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लिए छत्तीसगढ़ सरकार एटीएम के रूप में कार्य कर रही है उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते हैं कि 36 वादे में से 24 वादा कांगे्रस की सरकार पूरा कर चुकी है मैं उन्हें चुनौती देता हूं कि वह किसी भी भाजपा कार्यकर्ता से इस संबंध में डिबेट कर लें कांग्रेश सरकार ने 36 में से एक भी वादे पूरे नहीं किए हैं। विधायक शिवरतन शर्मा ने कहा कि यूक्रेन में फंसे बच्चों को केंद्र सरकार निशुल्क ला रही है जबकि भूपेश बघेल कहते हैं कि वह बच्चों को निशुल्क लाएंगे उन्होंने भूपेश बघेल से पूछा है कि अभी तक उन्होंने कितने बच्चों को फ्री में लाया है बताएं। शिवरतन शर्मा ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार लगातार कर्जा ले रही है किंतु धरातल पर काम हो नहीं रहा है उन्होंने भूपेश बघेल के ऊपर आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ में सामाजिक समरसता को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं।
