भाटापारा। प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर की धार्मिक सामाजिक संस्था जय भोले कांवरिया संघ के द्वारा 1 मार्च दिन मंगलवार को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल शिव बारात निकाली जाएगी और उसके बाद 51 जोड़ों के द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा इसके लिए लगभग सभी तैयारियां पूरी हो चुकी है ।जय भोले कांवरिया संघ के विपिन अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि विशाल शिव बारात का आयोजन किया गया है तथा शिव बारात संध्या 5:00 बजे श्री महा सती मंदिर से प्रारंभ होगी जो नगर के प्रमुख मार्गो से होते हुए मारवाड़ी कुआं माहेश्वरी भवन में जाकर संपन्न होगी तत्पश्चात रात्रि 8:00 बजे से 51 जोड़ों के द्वारा रुद्राभिषेक किया जाएगा इसकी सभी सदस्यों के द्वारा व्यापक तैयारियां की जा चुकी है संघ के सभी सदस्यों ने नगर के समस्त नागरिकों भक्तजनों से यह अनुरोध किया है कि ज्यादा से ज्यादा संख्या में शिव बारात में शामिल होकर पुण्य के भागी बने।
महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर विशाल शिव बारात निकाली जाएगी
