भाटापारा। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय भाटापारा के तत्वाधान में महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर देश के अलग-अलग हिस्से में विराजमान परमात्मा शिव भोलेनाथ की यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंग का एक जगह दर्शन दिनांक 1 मार्च 2022 दिन मंगलवार से 3 मार्च 2022 दिन गुरुवार तक समय प्रतिदिन सुबह 8:00 बजे से 11:00 बजे तक एवं संध्या 5:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक स्थान भाग्य विधाता भवन नरसिंह विहार कॉलोनी गांधी मंदिर वार्ड भाटापारा में अवलोकन हेतु आप सपरिवार सादर आमंत्रित हैं । प्रवेश नि:शुल्क है। साथ ही महाशिवरात्रि महोत्सव में संस्था के अंतरराष्ट्रीय मुख्यालय माउंट आबू से संबंद्ब राजयोग शिक्षिका बहनों द्वारा महाशिवरात्रि पावन पर्व की विशेषता पर प्रकाश डालेंगे एवं विशेष राजयोग अनुभूति शिविर का भी आयोजन 4.3.2022 से प्रतिदिन रखा गया है।
भोलेनाथ की यादगार द्वादश ज्योतिर्लिंग का एक जगह दर्शन मंदिर वार्ड भाटापारा में
