भाटापारा। छ.ग. शासन द्वारा अपने कुर्सी प्राप्ति के पूर्व शिक्षित बेरोजगार को 2500/- रूपये मासिक भत्ता का अपने घोषणा पत्र में देने का वादा किया था, जिस पर आज तीन वर्ष व्यतित हो जाने के बाद भी कांग्रेस सरकार अपने कदम पीछे खिंचते हुये आज पर्यन्त इस योजना पर अमल नही किया गया है। जिससे मजबूर व परेशान होकर जिला बलौदाबाजार-भाटापारा क्षेत्रांतर्गत बिलाईगढ़ विकासखंड के अधिन ग्राम- गाडापाली निवासी रोहन मानिकपुरी द्वारा स्वरोजगार हेतु त्वरित बैंक शाखा से ऋण स्वीकृति हेतु आवेदन प्रस्तुत किया था, जिस पर सरकार के गलत रवैये व नीति के चलते बैंको के चक्कर लगाते रहे रहे जिनको आश्वासन के सिवाय किसी प्रकार की ऋण प्राप्ति नहीं हो पाई, जिससे हत्तोसाहित होकर रोहन मानिकपुरी द्वारा जन चौपाल कार्यक्रम बलौदाबाजार में कीटनाशक औषधि का सेवन कर लिया, जो जांच का मुख्य विषय है। यही हालत आज पूरे प्रदेश में जिसके कारण युवाओं का शोषण और बेरोजगारी का आलम है और देश के भविष्य कहलाने वाले युवाओं की दुर्दशा कांग्रेस के शासन का पोल खोल रही ,,युवाओं के समर्थन में बलौदाबाजार-भाटापारा जिला भाजयुमो कार्यकर्ता सामने आए । भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला बलौदाबाजार-भाटापारा के जिलाध्यक्ष सुनील यदु के नेतृत्व में प्रत्येक ब्लाक मुख्यालय में युवा मोर्चा द्वारा अविलम्ब प्रार्थी रोहन मानिकपुरी के परिवार को उचित मुआवजा राशि दिलाते हुये बैंक से ऋण स्वीकृति की अनुमति दिलाई जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न होने पावे एवं जिले में जितने भी युवा बेरोजगारों का बैंक लोन जैसे विषय प्रकरण लंबित (पेंडिंग) है उसे तत्काल बिना विलम्ब किये बेरोजगारों के ऋण स्वीकृति की कार्यवाही की जाए।
यदि शासन प्रशासन द्वारा इस समस्या का अविलम्ब निदान नहीं किया जाता है तो भाजपा युवा मोर्चा द्वारा व्यापक जनआंदोलन व धरना प्रदर्शन के लिए चेतावनी दी । वही अपनी मांग को लेकर आंदोलन की चेतावनी देते हुए भाटापारा तहसीलदार ज्योति मशियारे को कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा गया , ज्ञापन सौंपते समय सुनील यदु जिलाध्यक्ष भाजयुमो बलौदाबाजार भाटापारा,भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष सतीश सोनी,भाजयुमो शहर अध्यक्ष आशीष टोडर, महामंत्री अविनाश शर्मा, ग्रामीण अध्यक्ष तुकेश्वर गोलू देवांगन, प्रमोद निषाद, रिंकू, काके थदवानी,अजीत निषाद, चंद्रप्रकाश ध्रुव, जय वर्मा एवं अन्य भाजयुमो सदस्य उपस्थित रहे ।
