जनपद पंचायत की अध्यक्ष संगीता साहू के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव पर जनपद सदस्यों का सम्मेलन 2 मार्च को

भाटापारा। जनपद पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती संगीता मनोहर साहू के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर जनपद सदस्यों का सम्मेलन 2 मार्च को आयोजित करने के लिए जिला कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिया है। यह सम्मेलन जनपद पंचायत के सभाकक्ष में सुबह 11:00 बजे से आयोजित होगा इस मामले में भाटापारा अनुविभागीय अधिकारी को इसके लिए पीठासीन अधिकारी नियुक्त किया गया है सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए जनपद के सभी सदस्यों को सूचना भेजने का कार्य किया जा रहा है बता दें कि पिछले दिनों पूर्व जनपद पंचायत के 19 सदस्यों ने एक हस्ताक्षर युक्त अविश्वास प्रस्ताव जिला कलेक्टर को सौंपा था उसके पश्चात जिला कलेक्टर ने सभी सदस्यों के हस्ताक्षर मिलान के लिए जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को अधिकृत किया था हस्ताक्षर मिलान की प्रक्रिया के बाद सभी सदस्यों के हस्ताक्षर सही पाए जाने पर एक प्रतिवेदन जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने जिला कलेक्टर को प्रेषित किया था उसके पश्चात जिला कलेक्टर ने अविश्वास प्रस्ताव पर एक सम्मेलन आयोजित करने के लिए 2 मार्च की तिथि निर्धारित कर दी है ,इधर तिथि निर्धारित होने के बाद जनपद सदस्यों सहित राजनीतिक क्षेत्रों में सर गर्मी काफी ज्यादा बढ़ गई है अध्यक्ष खेमा जहां अविश्वास प्रस्ताव को ध्वस्त कराने के लिए पूरी ताकत से लगा हुआ है वही जिन सदस्यों ने अविश्वास प्रस्ताव लाया है वह लोग भी अविश्वास प्रस्ताव को पारित कराने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं। इस मामले में लोगों के कयास अलग-अलग हैं अब जो भी होगा वह 2 मार्च को सभी के सामने आ जाएगा।

Leave a Reply