भाटापारा। पुरी पीठाधीश्वर जगतगुरू शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती जी का भाटापारा आगमन अब सड़क मार्ग से 15 फरवरी को शाम लगभग 6 बजे होगा। पहले उनका आगमन ट्रैन से होने वाला था।
उक्त जानकारी देते हुए आयोजन समिति के मीडिया प्रभारी विजय शर्मा ने बताया कि जगतगुरु शंकराचार्य जी का चार दिवसीय भाटापारा प्रवास की पूरी तैयारी अंतिम चरणों में हैं ।कार्यक्रम स्थल माहेष्वरी मिल में भव्य रूप में विशाल पंडाल लगाया गया है वही शहर की धर्मप्रेमी जनता द्वारा उनके स्वागत के लिए शहर में जगह जगह स्वागत द्वार बनाया जा रहा है।विजय शर्मा ने बताया कि श्री शंकराचार्य जी का अब नगरागमन सड़क मार्ग से कल शाम 6 बजे होगा ।पहले वे ट्रैन से आने वाले थे ।उनका सभी कार्यक्रम यथावत पूर्वनिर्धारित रहेगा।16 फरवरी, 17 एवं 18 फरवरी को 11 बजे से 1 बजे तक संगोश्ठी,पादुकापुजन,दिक्षा समारोह माहेश्वरी भवन मारवाड़ी कुँवा में होगा वही 16 फरवरी को शाम 5 बजे माहेश्वरी मिल प्रांगण में शंकराचार्य जी की विशाल धर्म सभा होगी जिसमे हजारों की संख्या में धर्म प्रेमी जनता शामिल होगी।
पुरी शंकराचार्य अब सड़क मार्ग से 15 को भाटापारा आएंगे
