भाटापारा विधानसभा के सभी ग्रामों में कांग्रेस का सदस्यता अभियान जारी, एक ही दिन में लगभग पांच हजार सदस्य बने

भाटापारा। कांग्रेस पार्टी द्वारा भाटापारा विधानसभा के सभी ग्रामों एवं वार्डों में आज सवेरे से ऐतिहासिक रूप से कांग्रेस सदस्यता अभियान को लेकर भारी उत्साह दिखा। एक साथ 281 मतदान केंद्र में सदस्यता अभियान की शुरुआत की गई। जिसके चलते एक दिन में ही लगभग पांच हजार सदस्य बना लिए गए।
छाया विधायक एवं प्रदेश कांग्रेस प्रतिनिधि सुनील महेश्वरी ने पांच सौ जमीनी कार्यकर्ताओं के सहयोग से सभी बूथों में एक साथ सदस्यता करने के संकल्प के साथ आज घर घर जाकर सदस्यता फार्म भरवाए।
यह ज्ञात हो कि पूरे प्रदेश में अपने आप मै यह पहला प्रकरण है जिसमें जिसमें कांग्रेस की सदस्यता पूरे विधानसभा के सभी मतदान केंद्रों में एक ही दिन टास्क के साथ पूरा करने का संकल्प के साथ सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया।
आज की सदस्यता अभियान में क्षेत्र के जनप्रतिनिधि पार्षद गण पंचायत प्रतिनिधि एवं वरिष्ठ कांग्रेसी युवा कांग्रेसी महिला कांग्रेसी ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।
यह ज्ञात हो कि संगठन में कार्य की सक्रियता को लेकर पूर्व में भी शक्ति एप के अंतर्गत तत्कालीन राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी पूरे देश में दूसरे नंबर आने पर सुनील महेश्वरी को सम्मानित किया था।
इस संबंध में श्री माहेश्वरी ने बताया कि कांग्रेश की सदस्यता ग्रहण करने को लेकर आम जनता में एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह नजर आया ।आम जनता मोदी सरकार की महंगाई और झूठ त्रस्त हो चुकी है। वहीं दूसरी तरफ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के किसानों और गरीबों के साथ-साथ छोटे एवं मनझोले व्यापारियों के लिए बनाए जा रहे नीति से आम जनता में भूपेश सरकार के प्रति विश्वास की भावना है। यही कारण है कि नई पीढ़ी के साथ-साथ वरिष्ठ लोग भी कांग्रेस के सदस्य बनने के लिए उत्सुक नजर आ रहे हैं।
आज जमीनी स्तर पर आलोक मिश्रा, नानू सोनी, दिवाकर मिश्रा, मुकेश साहू, मुकेश हेवार, पार्षद सीरीज जांगड़े, भोलू राम कुर्रे, सुशील सबलानी, दीपक निर्मलकर, समीर ध्रुव, रोहित साहू, गेंदराम साव, रानी राजेंद्र वर्मा, मुन्ना ध्रुव, अयूब बाठिया, हंसराज बंसल, गोविंदा देवदास, सुशील वर्मा, टंकेश्वर वर्मा, मोहन साहू, शेषनारायण यदु, विनोद यदु, लेवेश साहू, पीलाराम साहू, पुरषोत्तम सेन, राहुल साहू, शदाब जलियावाला, संचित टाटिया, गन्नू यदु, आशा ध्रुव, जय केशरवानी, नवीन बक्स, रानी साहू, हिरमत साहू, ईश्वर सेन, राजेश जगवानी, संजय टंडन, सहित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
तो वहीं ग्रामीण अंचल में केतुमान साहू, दीपक वर्मा भुनेश्वर शर्मा ,जित्तू ठाकुर, विनोद सोनवानी ,राजकुमार घृतलहरे ,बृजमोहन वर्मा , रवि ध्रुव, टाकेश्वर सेन, महेंद्र ठाकुर शत्रोहन वर्मा ,भुनेश्वर साहू ,रोहित यादव ,राजेश यदु ,द्रोपत वर्मा दवेंद्र कुरै ,नीलकंठ ध्रुव, लोकेश शर्मा ,बलराम साहू ,जावेद खान ,चंद्रकुमार साहू ,सुंदर साहू विजय निषाद द्वारिका यादव आदि लोग

Leave a Reply