भाटापारा। यूनेसफ छत्तीसगढ़, मीडिया कलेक्टिव फार चाइल्ड राइट्स एवं किरण इंवेटं फयुजन द्बारा विश्व बाल दिवस पर राइट एवं राइट्स कार्यकम का आयोजन पंचम दीवान शास.कन्या उच्च माध्यमिक शाला भाटापारा मे हुआ, जिसमें मुख्यअतिथी के रुप मे शहर के थानेदार महेश धुव, यूनिसेफ छत्तीसगढ़ कलेक्टिव बार चाइल्ड के समन्वय जिला अधिकारी अरुण बंटी छाबड़ा, शाला के प्राचार्य शैलेन्द्र नामदेव एवं शाला विकास के अध्यक्ष वैभव केसरवाणी, शिक्षका वीणा साहु, समाज सेविका एवं बालिकाएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बच्चों के द्वारा काफी आकर्षक रंगोली,चित्र कला एवम सुआ नृत्य का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर निरीक्षक के द्वारा बच्चों को सेल्फ डिफेंस, एवम अन्य सुरक्षा कानून के बारे में जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत मे बच्चों को पुरुस्कार वितरण एवम सभी अतिथियों को मोमेंटो भेंट करके सम्मानित किया गया। संस्था की ओर श्री निर्मलकर, पुजा देशमुख, दीपिका पांजा, प्राजंल छाबड़ा, पुरवाशं छाबड़ा, सरिता दीपाली, प्रियंका द्वय, ज्योति, पूजा आदि शिक्षक उपस्थित थे।
बाल दिवस पर आकर्षक रंगोली,चित्र कला और सुआ नृत्य का हुआ आयोजन
