भारतीय खाद्य निगम भाटापारा ने आज़ादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम का किया आयोजन

भाटापारा। भारतीय खाद्य निगम, भाटापारा द्वारा भारत सरकार द्वारा देश की आज़ादी की 75वी वर्षगांठ पर आज़ादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि भाटापारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक शिवरतन शर्मा ने शिरकत की एवं देश के विकास एवं आज़ादी उपरांत खाद्यान्न आपूर्ति में भारतीय खाद्य निगम की भूमिका का वर्णन करते हुए भारत सरकार की आम जनता हेतु विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया । कार्यक्रम की अध्यक्षता सन्नी सूरी, क्षेत्र प्रबन्धक एवं राजेश ईश्वरदास उन्दीरवाडे, सहायक महाप्रबंधक(गु.नि) ने की जिन्होंने कोरोना काल की विपरीत परस्थितियों में भारतीय खाद्य निगम द्वारा देश के कोने कोने तक खाद्यान्न की आपूर्ति को प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत मुफ्त खाद्यान्न सुविधा निर्बाध रूप से चलाए जाने में तथा पी डी एस हितग्राहियों तक डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर स्कीम जिसके द्वारा हितग्राही के खाते में केंद्र सरकार द्वारा सीधे राशि ट्रांसफर कर दी जाती है के बारे में तथा केंद्र सरकार द्वारा कुपोषण को जड़ से मिटाने हेतु एक बड़े कदम फोर्टीफाइड चावल के उपार्जन जिसमें विभिन्न प्रकार के विटामिन B 12, आयरन, फोलिक ऐसिड एवं अन्य पोषक तत्वों की पर्याप्त मात्रा होती है, जो कि देश में व्याप्त कुपोषण को मिटाने में बड़ी भूमिका अदा करेगा । कार्यक्रम में बलौदा बाजार जिले के राइस मिलर नरेंद्र भुसानिया, अजय शर्मा, लाला चांडक, मुकेश थरानी, सूरज थरानी, अशोक अग्रवाल, अरूण मुंद्रा तथा पी डी एस हितग्राही एवं मंडल कार्यालय रायपुर से प्रबंधक रमन बृजेश, प्रबंधक मनीष शर्मा, आगार प्रभारी अजीत सिंह भी मौजूद थे।

Leave a Reply