भाटापारा कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक

भाटापारा । भाटापारा कृषि उपज मंडी में धान की बंपर आवक हो रही है शनिवार को मंडी में धान की आवक 30,000 बोरे से भी अधिक की रही। फिलहाल धान का भाव भी ठीक ही है। प्रतिदिन नया महामाया धान 25000 बोरे की आवक लगभग बनी हुई है। अन्य धान को मिलाकर लगभग 31000 बोरे की आवक शनिवार को मंडी प्रांगण में रही। दीपावली के बाद मंडी में धान की आवक एकाएक काफी बढ़ गई है। दूसरी तरफ धान की कटाई का काम भी बहुत तेजी के साथ हो रहा है । बता दें कि सरकार के द्वारा धान खरीदी 1 दिसंबर से प्रारंभ होगी। जरूरतमंद किसान अपना धान बेचने के लिए मंडी में ला रहे हैं। दीपावली के बाद जिस दिन से मंडी प्रारंभ हुई है। उस दिन से ही मंडी में धान की आवक निरंतर बनी हुई है और प्रतिदिन आवक बढ़ते ही जा रही है। इन दिनों मंडी में महामाया मोटे धान की आवक ज्यादा बनी हुई है। विष्णु भोग, एचएमटी जैसे बारिक धानो की आवक काफी कम है।जिसका मुख्य कारण यह है कि इस वैरायटी के धान को पकने में ज्यादा समय लगता है, इसलिए अभी इसकी आवक में देरी है

ऐसी रही आवक
नया महामाया धान । 24000 बोरा भाव 1480 से 1864 रुपए।
मोटा मिक्स। 5000 बोरा भाव 13 00 रुपये से 1430 रुपये।
सरना ।1500 बोरा भाव 1350 से 1461 रुपये।
विष्णु भोग 85 बोरा 3400 से 3700 रुपए
एचएमटी लगभग 160 बोरा भाव 1930 से 2230 रुपए।
श्री राम। 553 बोरा , भाव 2030 से 2800 रुपये।

जबरदस्त आवक बनी हुई है
भाटापारा कृषि उपज मंडी में धान की आवाज अभी काफी ज्यादा बनी हुई है अभी तक 1 नवंबर से लेकर 9 नवंबर तक नए धान की कुल आवक 26950 क्विंटल हो चुकी है अर्थात लगभग 55000 बोरे कि धान की आवक मंडी प्रांगण में हो चुकी है

सरकार खरीदेगी 1 दिसंबर से धान
छत्तीसगढ़ सरकार धान की खरीदी 1 दिसंबर से करेगी जिसकी वजह से किसान इन दिनों अपनी उपज कृषि उपज मंडी में बेचने के लिए ला रहे हैं बावजूद इसके बड़ी संख्या में किसान अपनी उपज को बचा कर रख रहे हैं ताकि वह 1 दिसंबर के बाद सोसाइटी में 25 सो रुपए मैं बेच सकें।

Leave a Reply