सस्ती लोकप्रियता के लिए धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं भाजपाई: साहू


भाटापारा। कुछ लोग सस्ती लोकप्रियता हासिल करने के लिए इतने नीचे गिर रहे हैं कि अब उनके बारे में कुछ कहा नहीं जा सकता। जो लोग गला फाड़ फाड़ कर यह चिल्लाते, कहते नहीं थकते थे की ₹200 भी यदि पेट्रोल, डीजल की कीमत हो जाए तब भी हम वोट केवल मोदी जी को ही देंगे। वही लोग आज गली, चौक – चौराहे ,नुक्कड़ पर पुतला दहन ,धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भाजपा के लोगों की राजनीति समझ से परे है। उपरोक्त बातें किसान कांग्रेस के जिलाध्यक्ष डॉ गोपाल प्रसाद साहू ने कही है और कहा है कि हमारे प्रबुद्ध प्रदेशवासियों, लोगों को यह क्या बताना चाहते हैं यदि छत्तीसगढ़ सरकार वेट -टैक्स लगा रही है। हां छत्तीसगढ़ सरकार ने उससे कई गुना अपने प्रदेश की जनता के लिए काम किया है ,भलाई के लिए काम किया, जनहित के लिए काम किया है ,सर्वांगीण विकास किया है। इसी बात को उसी मंच से वह नेता यह कहता कि मोदी जी आप यूपीए के शासनकाल से क्रूड आयल सस्ता होने के बावजूद इतने महंगे दामों पर पेट्रोल डीजल क्यों पूरे देश में बेचवा रहे हैं तो हम मान जाए कि हां आपने लोगों के लिए यह आंदोलन ,धरना, प्रदर्शन किया है। अन्यथा यह आपका केवल एक प्रोपेगेंडा ही माना जाएगा।
जिस तरह से 700 किसानों की बलि लेने के बाद कुंभकरण की नींद से जागी है केंद्र सरकार और यह कह रहा है कि हमने तीनों काले कानून वापस ले लिए हैं। यह एक छलावा मात्र है क्योंकि उनके शीर्ष मंत्री गण कहते हैं कि यह तो सब जुमलेबाजी है। हमने ऐसे ही कह दिया तो यह कैसे मान लिया जाय की तीनों काले कानून वापस ही होंगे। जब तक संसद में बिल पेश नहीं होता और संसद के बाद राष्ट्रपति की मंजूरी नहीं मिलती तब तक यह नहीं कहा जा सकता कि उन्होंने तीनों काले कानून वापस ले लिए हैं, यह तो यूं ही बात हो गई कि चुनाव के डर से लोगों को गुमराह करने के मकसद से प्रोपेगेंडा फैलाया जा रहा है लोगों को दिग्भ्रमित कर उनसे फिर से धोखा दिया जा रहा है और उनका मानसिक दोहन किया जा रहा है। सस्ती लोकप्रियता हासिल करने वाले तथाकथित हमारे क्षेत्र के नेताओं से कहना चाहता हूं कि आप विपक्ष में हो या सत्ता पक्ष में हो लोगों के मुद्दे को, जनहित के मुद्दे को ऐसे उठाएं कि हां लगेगी वह आपके लिए ही काम कर रहे हैं ना कि धरना, प्रदर्शन या पुतला दहन कर किसी अच्छे कार्य कर रहे सरकार के खिलाफ बेवजह लोगों बरगलाने का काम करें।

Leave a Reply