अवैध रूप से शराब परिवहन करते 2 आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी जप्त

भाटापारा। पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला द्वारा जिले में अवैध जुआ ,सट्टा,शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही हेतु निर्देश दिए गए है जिसके पालन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पीतांबर पटेल एवम अनुविभागीय पुलिस अधिकारी भाटापारा सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रोशन राजपूत थाना भाटापारा ग्रामीण द्वारा विशेष अभियान चलाकर अवैध रूप से शराब के धंधे में संलिप्त आरोपी, टिकेश्वर गेंद्रे एवं सोनू पठारी निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा को मोटरसाइकिल में अवैध रूप से बिक्री हेतु शराब परिवहन करते मिलने पर आरोपी के विरुद्ध आबकारी अधिनियम 34(2) के तहत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया।

मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को मुखबिर की सूचना पर घटनास्थल ग्राम अर्जुनी से मोदी ढाबा के पास घेराबंदी कर आरोपी टिकेश्वर गेंद्रे सुखचैन गेंद्रे उम्र 26 वर्ष एवं , सोनू पठारी पिता लखन पठारी उम्र 22 वर्ष निवासी भगत सिंह वार्ड भाटापारा द्वारा मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 22 यू 5761 मे 36 पव्वा देसी मसाला शराब कुल 6.480 लीटर को अवैध रूप से परिवहन करते मिलने पर उक्त शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को जप्त कर आरोपीयो के विरुद्ध अपराध क्रमांक 586/ 2021 धारा 34(2 )आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply