भिलाई। नईदिल्ली से बीएसपी सेल के 54000 कर्मियों के लिए अच्छी खबर आई है। जल्द ही इन कर्मियों को एरियर्स की राशि मिलेगी और बैंक एकाउंट में जमा हो जाएगा। साथ ही अधिकारियों के तीसरे पे-रिवीजन के लिए भी केंद्रीय इस्पात मंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। इस पहल के लिए भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव ने सीएम भूपेश बघेल का आभार जताया है।
गौरतलब है कि 14 नवंबर को ही सीएम भूपेश बघेल ने भिलाई में जन पदयात्रा की थी। उन्होंने कहा था कि एरियर्स की राशि अगर दिवाली से पहले आ जाती तो बीएसपी कर्मियों की दिवाली शानदार होती। सीएम भूपेश ने बताया था कि वे लगातार इस्पात मंत्रालय और मंत्री से संपर्क बनाए हुए । एरियर्स की राशि वाली फाइल पर हस्ताक्षर करने के लिए सीएम केंद्रीय इस्पात मंत्री से चर्चा भी करते रहे। बहरहाल, बीते मंगलवार को बीएसपी कर्मियों को बड़ी राहत मिल गई। लंबे इंतजार के बाद वेज रिवीजन की एरियर्स राशि की फाइल पर हस्ताक्षर हो गए हैं। ये हस्ताक्षर इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह के हुए हैं। खबर तो अधिकारियों के लिए भी है। उनका तीसरा पे-रिवीजन के लिए केंद्रीय इस्पात मंत्री ने सहमति प्रदान कर दी है। सेल-बीएसपी में लगभग 54000 हजार कार्मिक है। जिनके खाते में बढ़ी हुई सैलरी दिसंबर से आ सकती है। वहीं कल या परसो तक एरियर्स की राशि भी हस्तांतरित हो जाएगी।
बीएसपी कर्मियों को जल्द मिलेगी एरियर्स की राशि, अधिकारियों के पे-रिवीजन पर भी बनी सहमति, विधायक ने सीएम का जताया आभार
