रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष और अनुपम हॉस्पिटल मोवा, रायपुर के संचालक डॉ रामकुमार सिरमौर 75 वर्ष का आज शाम निधन हो गया। वे अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए हैं। वे डॉ संजीव सिरमौर (उपसंचालक – पशु चिकित्सा, जिला दुर्ग), वेदव्रत सिरमौर (उपायुक्त- परिवहन विभाग छत्तीसगढ़) और श्रीमती मंजू चन्द्रहास नायक के पिता थे। उनकी अंत्येष्ठि बुधवार 17 नवंबर को गृह ग्राम बोईरझिटी (तिल्दा) मुक्तिधाम में प्रातः 11:00 बजे की जायेगी।
छग मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष रामकुमार सिरमौर का निधन, अंत्येष्टि कल गृह ग्राम बोईरझिटी में होगी
