पाटन। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप व ओएसडी आशीष वर्मा के निर्देशानुसार विगत दिनों पाटन में एनएसयूआई संग़ठन की बैठक आयोजित की गई। जिसमें नए छात्र छात्राओं एवं युवाओं को भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन से जोड़ने, कांग्रेस संग़ठन को मजबूत बनाने, शैक्षणिक गतिविधियों के साथ राजनैतिक, सामाजिक एवं अन्य गतिविधियों में सक्रिय भूमिका के साथ राष्ट्र व राज्य निर्माण में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने एवं ग्राम पंचायत स्तर पर गठन होने वाले राजीव गाँधी युवा मितान क्लब के संदर्भ में आवश्यक चर्चा की गई।
इसी तारतम्य में आज एनएसयूआई जामगांव (आर) की बैठक स्थानीय विश्राम गृह में आयोजित की गई। बैठक में महाविद्यालय में नव प्रवेशित छात्र छात्राओं को एनएसयूआई की प्राथमिक व सक्रिय सदस्यता से जोड़ने एवं महत्वपूर्ण गतिविधियों पर चर्चा की गई। बैठक में सभी एनएसयूआई के पदाधिकारीगण, सदस्यगण उपस्थित थे, जिसमें एनएसयूआई और कांग्रेस संग़ठन के सम्बंध में निर्देशित किये गए। इस अवसर पर अशोक साहू उपाध्यक्ष जिला पंचायत दुर्ग, राजेश ठाकुर ब्लॉक अध्यक्ष जामगांव आर, रूपेंद्र शुक्ला महामंत्री जिला कांग्रेस कमेटी दुर्ग, कांग्रेस नेता रमन टिकरिहा जी सभापति जनपद पंचायत पाटन, दिनेश चन्द्राकर मीडिया प्रभारी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जामगांव आर, एनएसयूआई छात्र नेताओं में एनएसयूआई सलाहकार उमाशंकर बाबा चन्द्राकर, उमाशंकर निर्मलकर, आयुष टिकरिहा, प्रेम प्रकाश पांडेय, देवप्रकाश साहू, डेविड चन्द्राकर, प्रेमु साहू, पोषण साहू, सौरभ वर्मा, विजय साहू, वीरेंद्र रात्रे, तिलकराम साहू, ऋषभ चन्द्राकर, हरीश साहू, युवराज साहू, नवल किशोर साहू, आकाश साहू, डोमेश साहू, कुलदीप कुमार, विवेक कुमार, मनीष सिन्हा, नेमचंद यादव, नंद किशोर साहू, टिकेंद्र कुमार, जितेंद्र, चंद्रकांत, फलेश्वर ठाकुर, लक्ष्य ठाकुर रमन चंद्राकर, कन्हैया साहू, डेनिश कुमार, चंद्रकांत, शरद साहू, सच्ची बंजारे, रोमलाल, अमित विश्वकर्मा, बंटी साहू, केशव चन्द्राकर, किशन कतलम, बसन्त ठाकुर, मेघनाथ सिन्हा, प्रीतम साहू, सहित एनएसयूआई के सक्रिय कार्यकर्ता गण मौजूद रहे।
