भाटापारा। जिला राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र भृगु एवं जिला राइस मिल एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र भूषणीया के नेतृत्व में राइस मिल एसोसिएशन के सदस्यों ने जिला कलेक्टर सुनील कुमार जैन से सोमवार को मुलाकात करके एक ज्ञापन सौंपा जिसमें मांग पूरी नहीं होने की स्थिति में इस साल कस्टम मिलिंग नहीं कर पाने पर अपनी असमर्थता व्यक्त कर दी साथ ही ज्ञापन में बता दिया है कि 1 दिसंबर से सभी मिलर अपने यहां विद्युत कनेक्शन को विच्छेद करने के लिए विद्युत विभाग में आवेदन जमा कर देगे।
ज्ञापन सौंपकर आगामी वर्ष की कस्टम मिलिंग कार्य करने में अपनी असमर्थता व्यक्त की है और कहा है कि यदि हमारी मांग पूरी नहीं की जाती है तो 1 दिसंबर से अपने राइस मिल संस्थान का विद्युत कनेक्शन कटवा कर काम बंद कर दिया जाएगा। राइस मिल एसोसिएशन ने कस्टम मिलिंग के विभिन्न मदों की बकाया राशि के भुगतान की मांग शासन से की है। इस संदर्भ में जिला राइस मिल एसोसिएशन के संरक्षक नरेंद्र भूषणीया एवं राइस मिल एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष देवेंद्र भृगु नेआगे जानकारी देते हुए बताया कि विगत 2 वर्षों से हम राइस मिलर्स शासन को लगातार सहयोग करते आ रहे हैं एवं अमानक व खराब हो चुके धान की मिलिंग स्वयं का नुकसान उठाकर भी करते रहे हैं किंतु हमें वर्ष 2019-20 एवं 2020-21 के कस्टम मिलिंग के अनेक मदो का अभी तक भुगतान प्राप्त नहीं हुआ है ।भुगतान हेतु मार्कफेड के बिलिंग माड्यूल में भारी विषमताए हैं जिसे दूर किए जाने की सख्त जरूरत है इसके साथ ही हम राइस मिलर के ऊपर अन्याय पूर्ण रूप से भारी पेनाल्टी भी प्रस्तावित की जा रही है जो कि किसी भी दृष्टिकोण से उचित नहीं है। इन सबके कारण ही राइस मिलर्स मानसिक प्रताड़ना के लगातार शिकार हो रहे है। ज्ञापन में यह स्पष्ट उल्लेख है कि विगत 2 वर्षों से भुगतान के अभाव में राइस मिलों के पास आगामी वर्ष की कस्टम मिलिंग कार्य हेतु पूंजी की बहुत ज्यादा कमी है पूंजी के अभाव में कस्टम मिलिंग का कार्य कर पाना असंभव है । ज्ञापन में यह स्पष्ट चेतावनी दी गई है कि यदि 25 नवंबर तक कस्टम मिलिंग कार्य के सभी मदो का पूर्ण भुगतान सरकार के द्वारा नहीं किया जाता है तो हम आगामी वर्ष के कस्टम मिलिंग हेतु पंजीयन और अनुबंध नहीं कराएंगे। इसके अतिरिक्त यदि 25 नवंबर तक राइस मिलरो की मांग नहीं मानी जाती है तो समस्त राइस मिल वाले 1 दिसंबर से अपने राइस मिल संस्थान का विद्युत कनेक्शन कटवाने हेतु विद्युत विभाग को अपना आवेदन सौंप देंगे। सभी मिलर कस्टम मिलिंग के व्यय को अपने पास से भरते हैं जिसमें धान व चावल परिवहन धान उठाओ में लोडिंग अनलोडिंग चावल प्रदाय की हमाली के साथ मिल के खर्चों में रेजा कुली हमाल मुंशी मिस्त्री व अन्य खर्चों के साथ विद्युत बिल का भुगतान आदि खर्चों के पश्चात विगत 1 वर्षों से निरंतर मिलिंग की राशि प्रोत्साहन राशि बारदाना समायोजन की राशि यूजर चार्ज जैसे अनेक व्यय मिलर कर रहा है। ज्ञापन में मूल रूप से कस्टम मिलिंग की बकाया राशि के भुगतान की मांग की गई। ज्ञापन सौंपने वालों में प्रमुख रूप से देवेंद्र भृगु नरेंद्र भूसानिया सपन केसरवानी राजेश केडिया संजय अग्रवाल श्री राम अग्रवाल राहुल शर्मा आदि शामिल थे।
जिला राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवेंद्र भृगु और संरक्षक नरेंद्र भूषणीया के नेतृत्व में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा, मांगें पूरी नहीं होने पर कस्टम मिलिंग नहीं करने की दी चेतावनी
