भाटापारा। सिख पंथ के संस्थापक गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर नगर के सिख समाज के द्वारा बुधवार17 नवंबर को दोपहर 2:00 बजे से नगर कीर्तन जुलूस शोभा यात्रा गुरु सिंह सभा से निकाली जाएगी, जो कि गुरु सिंह सभा से निकलकर झूलेलाल मंदिर से नया बस स्टैंड, सदर बाजार, रामसत्ता चौक, फव्वारा चौक से स्टेशन रोड एवं हटरी बाजार होते हुए शाम 7:00 बजे गुरु सिंह सभा वापस पहुंचेगी।
नगर के सिख समाज के द्वारा नगर कीर्तन जुलूस को भव्य रूप से निकाले जाने के लिए व्यापक तैयारी की जा रही है। नगर में जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए जा रहे हैं तथा पंजाब से अखाड़ा दल भी बुलाया जा रहा है तथा पिछले 1 सप्ताह से प्रातः 5:00 बजे से 6:00 बजे तक प्रभात फेरी निकाली जा रही है। गुरु नानक देव जी की शोभायात्रा में शामिल होने के लिए गुरु सिंह सभा के प्रधान बलवंत सिंह सलूजा ने नगर के समस्त सिख समाज एवं अन्य वर्गों से भी उक्त शोभायात्रा में शामिल होने की अपील की है
गुरु नानक देव जी के जन्मदिवस पर भाटापारा में नगर कीर्तन जुलूस व शोभा यात्रा 17 को
