भाटापारा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देशानुसार इंदिरा कल्याण एलिसेला पुलिस अधीक्षक एवं पितांबर पटेल अति. पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार 15 नवंबर दिन सोमवार को सिद्धार्थ बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के द्वारा अपने कार्यालय में जनदर्शन लगाकर फरियादी व आवेदकों की शिकायत सुनी गई। जिला बलौदा बाजार पुलिस द्वारा अनुविभाग स्तर पर जनदर्शन लगाने का कार्यक्रम रखा गया है। जिला पुलिस अधीक्षक आई के एलेसेला के द्वारा प्रत्येक सोमवार को सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक अनुविभागीय अधिकारी पुलिस कार्यालय भाटापारा में जनदर्शन लगाने आदेशित किया गया है। जिसके तारतम्य में सिद्धार्थ बघेल अनुविभागीय अधिकारी पुलिस भाटापारा के द्वारा फरियादी/आवेदकों की शिकायत सुनी गई । सोमवार को पहले जनदर्शन में कुल 11 शिकायत आवेदन पत्र प्राप्त हुए जिस पर त्वरित उचित कार्यवाही हेतु संबंधित थाना प्रभारियों को निर्देशित किया गया है। इस मामले में अनुविभागीय अधिकारी पुलिस सिद्धार्थ बघेल ने बताया कि सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक अपने कार्यालय में बैठे हुए थे इस दौरान अनेक लोगों ने आकर उनसे मुलाकात की और अपनी समस्याओं से अवगत कराया। कुल 11 आवेदन सोमवार को पहले जनदर्शन के दिन आए जिन्हें त्वरित निराकरण के लिए संबंधित थानों को भेज दिया गया है और जल्द से जल्द उन आवेदनों का निराकरण करने का निर्देश जारी किया गया है।
पुलिस अधीक्षक के जनदर्शन में 11 आवेदन मिले
