भाटापारा। भारतीय जूडो महासंघ द्वारा आयोजित ओपन नेशनल जूडो कैडेट चैंपियनशिप जो 7 नवंबर से 13 नवंबर चंडीगढ़ ( पंजाब ) में सम्पन्न हुआ, जिसमें आधारशिला सीनियर सेकेंडरी बीजाभाट भाटापारा की क्लास इलेवन कॉमर्स की छात्रा साक्षी चौहान पिता सुनील कुमार ने +70 कि. ग्रा. में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर खेलों इंडिया के लिए चयनित हुई। इस चैंपियनशिप में साक्षी ने पूरे छत्तीसगढ़ का नेतृत्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर चयनित हुई है। साक्षी का चयन होने पर उनमे पिता श्री सुनील कुमार ने कहा कि जो काम बेटे नही कर पाते वो आज उनकी बेटी ने कर दिखाया है। आधारशिला स्कूल के निदेशक श्री राकेश ईदवानी , प्राचार्य नीतेश रंजन भास्कर , खेल शिक्षक सेंसाई भीषम वर्मा के साथ – साथ सभी शिक्षकगणों ने बधाई एवं बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी ।
आधारशिला सीनियर सेकेंडरी स्कूल के साक्षी का खेलो इंडिया के लिए हुआ चयन
