कसौधन वैश्य महिला मंडल समाज का दीपावली मिलन समारोह सम्पन्न

भाटापारा । रविवार को कसौधन वैश्य महिला मंडल समाज का दीपावली मिलन समारोह का आयोजन कोमल जूस में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अध्यक्ष ममता गुप्ता द्वारा भगवान श्री गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया। अतिथि के रूप में आई बैकुंठ की श्रीमती गीता गुप्ता द्वारा समाज के हित में विचार प्रस्तुत किए एवं सभी को दीपावली व बाल दिवस की शुभकामनाएं दी। अध्यक्ष ममता गुप्ता द्वारा कविता प्रस्तुत किया गया। सुमन गुप्ता, रेखा गुप्ता, चमेली गुप्ता, निधि गुप्ता, स्मिता गुप्ता, सावित्री गुप्ता,शारदा गुप्ता द्वारा भी प्रस्तुति दी गई। सभी ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया। विभिन्न खेल कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ एवं अंत में सभी ने स्वल्पाहार का आनंद लिया। बच्चों ने भी संपूर्ण कार्यक्रम का खूब आनंद लिया। समाज के सभी परिवार के सदस्य में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

Leave a Reply