भाटापारा। दीपावली के त्यौहार के बाद भाटापारा में निकले कोरोना मरीजों के बाद शनिवार को एसडीएम लवीना पांडे के निर्देश पर बस स्टैंड चौक पर बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ जुर्माने की कार्रवाई की गई। कुल 26 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई और उनसे 2500 रुपये जुर्माने के बतौर वसूल किया गया। इस कार्यवाही में नायब तहसीलदार कावेरी मुखर्जी, नगर पालिका के अजय नायडू के अतिरिक्त नगर पालिका के स्टाफ एवं पुलिस विभाग के लोग मौजूद थे। इधर एसडीएम लवीना पांडे ने स्पष्ट कहा है कि अब रोजाना बिना मास्क लगाकर घूमने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने आम लोगों से यह अनुरोध किया है कि वे लोग अनिवार्य रूप से मास्क लगाकर ही बाहर निकले, ताकि होने वाली किसी भी प्रकार की प्रशासनिक कार्रवाई से वे लोग बच सके। कोरोना गया नहीं है, इसलिए हमें अभी पूरी सावधानी बरतनी होगी।
भाटापारा में बिना मास्क लगाए घूमने वालों के खिलाफ कार्रवाई, 2500 रुपये का जुर्माना वसूला
