भाटापारा में दीपावली के बाद कोरोना के मरीज मिलने लगे, प्रशासन सतर्क

भाटापारा । दीपावली त्यौहार के बाद अचानक ही भाटापारा में कोरोना के मरीज मिलने लगे हैं । रविदास वार्ड को एक तरफ से कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है वहां पर बांस बल्ली लगाकर आवाजाही पर रोक लगा दी गई है ।बीते तीन-चार दिनों के अंदर एक ही वार्ड से 5 मरीजों के सामने आने की खबर के बाद से प्रशासन सतर्क हो गया है। जबकि आम लोग अभी भी लापरवाही बरत रहे हैं अब लोग मास्क का प्रयोग भी नहीं कर रहे हैं। लापरवाही अब आगे जाकर कहीं लोगों को भारी मत पड़ जाए। टीकाकरण का काम भी इस समय काफी धीमा चल रहा है। इसको लेकर भी जिला कलेक्टर ने अपनी नाराजगी व्यक्त की थी, लेकिन अब मरीजों के सामने आने से एक बार फिर से चिंता का विषय बनने लगा है। एसडीएम लवीना पांडे ने कोरोना मरीज निकलने के बाद उस क्षेत्र को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया है जानकारी में बताया गया है कि 2 लोगों का इलाज रायपुर एम्स हॉस्पिटल में चल रहा है। ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर राजेंद्र माहेश्वरी ने कहा है कि लोगों को लापरवाही नहीं बरतनी चाहिए और मास्क का उपयोग अनिवार्य रूप से करना चाहिए। दूसरी तरफ एसडीएम लवीना पांडे ने कहा है कि टीकाकरण की गति को और बढ़ाने की कोशिश की जा रही है साथ ही उन्होंने आम लोगों से यह अनुरोध किया है कि वह लोग मास्क का प्रयोग जरूर करें इससे वे स्वयं भी सुरक्षित रहेंगे और लोगों को भी सुरक्षित रख सकेंगे।

Leave a Reply